My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00
Topics
राजस्थान एक दृष्टि में - सम्पूर्ण स... राजस्थान का इतिहास - प्रागैतिहासिक... मेवाड़ का गुहिल/सिसोदिया वंश - सम्प... राठौड़ व कछवाहा वंश - मारवाड़, बीका... राजस्थान के प्रमुख राजपूत वंश - चौह... राजपूताना में मराठा व ब्रिटिश प्रवे... राजस्थान में किसान एवं जनजातीय आंदो... 1857 की क्रांति में राजस्थान का योग... राजस्थान के इतिहास की प्रमुख घटनाएँ... राजस्थान के प्रमुख नगरों के प्राचीन... राजस्थान के प्रमुख चर्चित ऑपरेशन्स... राजस्थान महत्वपूर्ण तथ्य - परीक्षा... राजस्थान का एकीकरण - 7 चरण, तिथियाँ... राजस्थान के संभाग एवं जिले 2024 - स... राज्य का मुख्य सचिव एवं जिला प्रशास... पंचायती राज व 73वाँ संविधान संशोधन... राजस्थान की राजव्यवस्था - राज्यपाल,... राजस्थान की स्थिति, जलवायु, नदियाँ... राजस्थान की मिट्टियाँ व जल संरक्षण... राजस्थान जनगणना 2011 - जनसंख्या, सा... राजस्थान की नदियाँ व नदी घाटी परियो... राजस्थान की झीलें व सिंचाई के साधन... राजस्थान की अर्थव्यवस्था - उद्योग,... राजस्थान के खनिज संसाधन व खनन क्षेत... राजस्थान में श्रम एवं रोजगार योजनाए... राजस्थान निर्यात एवं आयात - प्रमुख... VB-G RAM G Act 2025 - नया ग्रामीण र... राजस्थान के प्रमुख उद्योग एवं खनिज राजस्थान उद्योग - 100+ महत्वपूर्ण त... राजस्थान के प्रमुख किले एवं उनके नि... राजस्थान के प्रमुख संग्रहालय राजस्थानी चित्रकला (शैलियाँ एवं कला... राजस्थानी आभूषण - शरीर के विभिन्न अ... राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त राजस्थान... राजस्थान के प्रमुख मेले, त्योहार एव... राजस्थान के लोक नृत्य, वाद्य यंत्र,... राजस्थान के प्रमुख धार्मिक संप्रदाय राजस्थान के लोकदेवता, स्थान, वाहन ए... राजस्थानी हस्तशिल्प - वस्तुएँ, स्था... राजस्थान कला एवं संस्कृति - 100+ मह... राजस्थान परिवहन, डाक एवं संचार - सड... राजस्थान की जातियाँ एवं जनजातियाँ राजस्थान कृषि एवं पशुपालन - संपूर्ण... राजस्थान पुरस्कार, समाचार पत्र एवं... राजस्थान पर्यटन, प्रथम व्यक्ति एवं...

राजस्थान की स्थिति, जलवायु, नदियाँ व पर्वत चोटियाँ

1 min read 172 views 03 Sep 2026 Rajasthan GK ExamWise शैक्षणिक टीम द्वारा जाँचा गया
राजस्थान की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार, चार प्राकृतिक विभाग, जलवायु प्रदेश, नदी तट पर बसे नगर, नदियों के उपनाम व उद्गम स्थल तथा प्रमुख पर्वत चोटियों की सम्पूर्ण जानकारी RPSC, RAS, RSMSSB, Patwar, SI, REET 2026 हेतु।
Key Points
  • राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य — क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी — भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41%
  • पाकिस्तान से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा — गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर — कुल 1070 किमी
  • राजस्थान की सबसे ऊँची पर्वत चोटी गुरुशिखर (सिरोही) — 1722 मीटर
  • चम्बल नदी का उद्गम जानापाव पहाड़ी (मध्य प्रदेश) — उपनाम कामधेनु, चर्मण्वती
  • माही नदी उपनाम — बागड़ व कांठल की गंगा — घग्घर को मृत नदी कहते हैं
  • राजस्थान के 4 प्राकृतिक विभाग — पश्चिमी मरुस्थल (57.4%), अरावली (9.3%), पूर्वी मैदान (23.3%), दक्षिण-पूर्वी पठार (10%)

राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार

राजस्थान राज्य भारतवर्ष के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23°3' उत्तरी अक्षांश से लेकर 30°12' उत्तरी अक्षांश के मध्य तथा 69°30' पूर्वी देशांतर से 78°17' पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।

  • यह पश्चिम में पाकिस्तान, पूर्व में उत्तर प्रदेश, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश तथा दक्षिण-पश्चिम में गुजरात आदि राज्यों से घिरा हुआ है
  • विषमकोणीय चतुर्भुज (Rhombus) के आकार का यह राज्य पूर्व से पश्चिम में 869 किलोमीटर लम्बा एवं उत्तर से दक्षिण की ओर 826 किलोमीटर चौड़ा है
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है
  • राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है
  • विश्व के कई देशों की तुलना में राजस्थान का क्षेत्रफल — श्रीलंका से दोगुने से अधिक, श्रीलंका से पाँच गुना, भूटान से सात गुना, और इजराइल से 17 गुना बड़ा है
  • राजस्थान के चार जिले पाकिस्तान से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निर्माण करते हैं — ये जिले हैं — गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर
  • कुल अंतर्राष्ट्रीय सीमा 1070 किलोमीटर सहित राजस्थान की स्थलीय सीमा 5920 किलोमीटर की है
  • राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41 प्रतिशत (लगभग दसवाँ भाग) है
  • कर्क रेखा इसके दक्षिणी भाग के करीब से गुजरती है

राजस्थान के प्राकृतिक विभाग : एक नजर में

क्र.सं. प्राकृतिक विभाग क्षेत्रफल (%) जनसंख्या (%) प्रमुख जिले प्रमुख नदियाँ
1. पश्चिमी मरुस्थली भाग 57.4 30 गंगानगर, बीकानेर, पाली, जैसलमेर, बाड़मेर, चुरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, सिरोही जवाई, लूनी, सुकड़ी व बंडी
2. अरावली श्रेणी एवं पहाड़ी प्रदेश 9.3 14 उदयपुर, डूंगरपुर, अजमेर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, जालौर, बाँसवाड़ा माही, साबरमती, खारी, सुकड़ी, वाणगंगा, घघर
3. पूर्वी मैदान 23.3 43 जयपुर, धौलपुर, टोंक, भरतपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर बांँचड़, बजाई, गोलवा, मोरेल, बनास एवं उसकी सहायक नदियाँ
4. दक्षिण-पूर्वी पठार 10 13 कोटा, बारां, बूँदी, झालावाड़ पार्वती, चम्बल, काली सिंध, चम्बल की सहायक नदियाँ

जलवायु

राजस्थान की जलवायु शुष्क मरुस्थलीय है। भारतीय मानसूनी जलवायु की विशेषताएँ भी राजस्थान में पायी जाती हैं जिनमें सबसे प्रमुख है ग्रीष्म ऋतु का उपरांत वर्षा का आगमन। अरब सागर से उठी मानसूनी हवा का यह प्रभाव है।

  • शुष्क मरुस्थलीय जलवायु होने के कारण गर्मियों में अत्यधिक गर्मी (40° – 50° से.ग्रे.) और सर्दियों में अत्यधिक ठंड (0° – 5° से.ग्रे.) पड़ती है
  • वर्षा का असमान वितरण, पूर्व से पश्चिम की ओर जाने के क्रम में वर्षा का कम होना, गर्मियों में धूल भरी आँधियाँ और जाड़े में कोहरा — ये राजस्थान की जलवायु की विशेषताएँ हैं

राजस्थान की ऋतुएँ

  • ग्रीष्म ऋतु — मार्च से मध्य जून
  • वर्षा ऋतु — मध्य जून से सितम्बर
  • शीत ऋतु — अक्टूबर से फरवरी

राजस्थान के जलवायु प्रदेश

जलवायु प्रदेश औसत तापमान (से.ग्रे. में) औसत वर्षा (सेमी. में) प्राकृतिक वनस्पति अंतर्गत जिले
शुष्क जलवायु ग्रीष्म ऋतु 34°, शीत ऋतु 12°-16° 10 से 20 घास जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर जिलों के पश्चिमी भाग
अर्द्ध-शुष्क जलवायु ग्रीष्म ऋतु 32°, शीत ऋतु 10°-17° 20 से 40 बबूल, कँटीली झाड़ियाँ चुरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, पाली व जालौर के पश्चिमी भाग
उप-आर्द्र जलवायु ग्रीष्म ऋतु 28°-34°, शीत ऋतु 12°-18° 40 से 60 अल्पमात्रा में प्राकृतिक वनस्पति अलवर, जयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, सीकर, पाली व जालौर जिलों के पूर्वी भाग, टोंक, भीलवाड़ा और सिरोही के उत्तर-पश्चिमी भाग
आर्द्र जलवायु ग्रीष्म ऋतु 32°-36°, शीत ऋतु 14°-17° 60 से 80 पतझड़ वनों के नीम, शीशम, पीपल, जामुन आदि के वृक्ष भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बूँदी, कोटा, दक्षिण-पूर्वी टोंक, उत्तरी चित्तौड़गढ़
अति-आर्द्र जलवायु ग्रीष्म ऋतु 34°-36°, शीत ऋतु 14°-17° 80 से 150 प्राकृतिक वनस्पति के सम्पन्न क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी कोटा, झालावाड़, बाँसवाड़ा, उदयपुर जिले का दक्षिणी-पश्चिमी भाग और माउंट आबू के समीपवर्ती भाग

राज्य के नदी तट पर बसे नगर

नगरनदीनगरनदी
भीलवाड़ाकोठारीविजयनगरखारी
सुमेरपुरजवाईहनुमानगढ़घग्घर
पालीबांडीगुलाबपुराखारी
शिवगंजजवाईनाथद्वाराबनास
टोंकबनासबालोतरालूणी
सूरतगढ़घग्घरजालौरसुकड़ी
अनूपगढ़घग्घरझालावाड़कालीसिंध
सवाई माधोपुरबनासकोटाचम्बल

राज्य की नदियों के उपनाम

क्र.सं.नदीउपनाम
1.चम्बलकामधेनु, चर्मण्वती
2.लूनीलवणवती (खारे पानी की नदी)
3.काकनेयमसूरड़ी नदी
4.माहीबागड़ व कांठल की गंगा
5.घग्घरमृत नदी
6.बनासवन की आशा
7.बाणगंगाअर्जुन की गंगा

प्रमुख नदियों के उद्गम स्थल

क्र.सं.नदियाँउद्गम स्थल
1.लूणी नदीनाग पहाड़, अरावली पर्वत (अजमेर)
2.चम्बल नदीजानापाव पहाड़ी, महू (मध्य प्रदेश)
3.बनास नदीखमनौर पहाड़ियाँ, कुम्भलगढ़ (उदयपुर)
4.माही नदीविंध्याचल पहाड़ियाँ, झाबुआ (मध्य प्रदेश)
5.पार्वती नदीविंध्याचल पर्वत (मध्य प्रदेश)
6.काली सिंध नदीबागली गाँव, देवास (मध्य प्रदेश)
7.घग्घरकालका की पहाड़ियाँ, शिमला (हिमाचल प्रदेश)
8.बाणगंगा नदीबैराठ की पहाड़ियाँ (जयपुर)
9.साबरमती नदीपदराड़ा की पहाड़ियाँ, कुम्भलगढ़ (उदयपुर)
10.कोठारी नदीदेवास, उदयपुर
11.काकनी नदीकोटरी की पहाड़ियाँ, जैसलमेर
12.कान्तली नदीखण्डेला पहाड़ियाँ, सीकर
13.बेड़च नदीगोगुन्दा की पहाड़ियाँ, उदयपुर
14.सोम नदीबीछामेड़ा, उदयपुर
15.जाखम नदीछोटी सादड़ी, चित्तौड़गढ़

राजस्थान की प्रमुख पर्वत चोटियाँ

पर्वतीय चोटीजिलाऊँचाई (मीटर)
गुरुशिखरसिरोही1,722
सेरसिरोही1,597
दिलवाड़ासिरोही1,442
अचलगढ़सिरोही1,380
कुम्भलगढ़राजसमंद1,224
जरगाउदयपुर1,223
घोनिया डूंगरराजसमंद1,183
खुलाथगढ़सीकर1,052
कमलनाथउदयपुर1,001
गोरमजीराजसमंद934
तारागढ़अजमेर870
नाग पहाड़अजमेर795
भैरावअलवर792
बरवाड़ाजयपुर786
बबाईझुंझुनूं780
बिलालीअलवर775
मनोहरपुरजयपुर747
कांकड़ाड़ी (सरिस्का)अलवर677
जयगढ़जयपुर648
Share: WhatsApp Telegram
Finished reading? Take a test
Rajasthan Vidyut Vibhag JEn — Electrical
Asli exam pattern par mock tests, Hindi aur English dono me — har sawal ka detailed solution ke saath. The first test is free.
₹499 ₹149
Free test dein →
सभी विषयों के नोट्स

कोई भी टॉपिक सीधे यहाँ से खोलें

Rajasthan GK 45
Indian GK 38
General Science 18

Practise this topic

You have read the notes — now check whether it stayed.

राजस्थान : परिचय, स्थिति एवं विस्तार 120 practice questions 1857 की क्रांति 40 practice questions अपवाह तंत्र (नदियाँ व झीलें) 40 practice questions आर्थिक नियोजन 39 practice questions आर्थिक संरचना 39 practice questions इतिहास के स्रोत 60 practice questions
ExamWise App