My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00
Topics
भारत की अपवाह प्रणाली: नदियाँ एवं प... भारत की जलवायु, मानसून एवं मिट्टिया... भारत की कृषि, फसलें, परियोजनाएँ एवं... भारतीय संविधान का विकास और निर्माण... भारतीय नागरिकता (Citizenship) - निय... मौलिक अधिकार एवं मूल कर्तव्य - संपू... राज्य के नीति-निदेशक तत्व व महत्वपू... संघीय कार्यपालिका: राष्ट्रपति एवं उ... प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद एवं संघीय... संघीय संसद: लोकसभा संरचना, कार्य एव... राज्य कार्यपालिका: राज्यपाल व राज्य... भारतीय न्यायपालिका: सर्वोच्च न्याया... प्रमुख संवैधानिक व संविधानेत्तर संस... केंद्र-राज्य संबंध: विधायी शक्तियाँ... पंचायती राज एवं स्थानीय स्वशासन राजभाषा, आपात उपबंध व राष्ट्रीय प्र... प्रमुख संविधान संशोधन - प्रक्रिया व... भारतीय राजव्यवस्था विविध - वरीयता क... भारतीय उपमहाद्वीप - स्थिति, विस्तार... प्रायद्वीपीय भारत: पर्वत श्रेणियाँ,... इतिहास के स्रोत: विदेशी यात्रियों क... प्राचीन सभ्यताएँ: प्रागैतिहासिक काल... NCERT सार संकलन: सिन्धु सभ्यता, वैद... NCERT सार संकलन: प्राचीन धार्मिक आं... महाजनपद काल, मगध उत्कर्ष व मौर्य सा... मौर्योत्तर काल, संगम युग एवं गुप्त... NCERT सार संकलन: गुप्तोत्तर काल, वर... NCERT सार संकलन: मध्यकालीन राजवंश,... दिल्ली सल्तनत, राजवंश, प्रशासन व स्... विजयनगर व बहमनी साम्राज्य, प्रशासन... प्रान्तीय राजवंश, सूफी व भक्ति आन्द... मुगल साम्राज्य, प्रशासन, साहित्य व... मराठा साम्राज्य, विदेशी यात्री व प्... उत्तरकालीन मुगल, यूरोपीय आगमन व ब्र... प्रमुख किसान, जन विद्रोह व सामाजिक... 1857 की क्रांति, ब्रिटिश गवर्नर जनर... भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, नारे, पत्... भारतीय कला एवं संस्कृति, नृत्य, वाद...

भारत की अपवाह प्रणाली: नदियाँ एवं परियोजनाएँ

1 min read 166 views 03 Sep 2026 Indian GK ExamWise शैक्षणिक टीम द्वारा जाँचा गया
भारत की नदियाँ हिमालयी एवं प्रायद्वीपीय – दो मुख्य भागों में बँटी हैं। यह नोट्स सिन्धु, गंगा, ब्रह्मपुत्र, पूर्वी-पश्चिमी बहाव वाली नदियों तथा प्रमुख बाँध परियोजनाओं का त्वरित पुनरावलोकन कराता है।
Key Points
  • भारत-पाकिस्तान जल संधि (1960) के अनुसार भारत सिन्धु, झेलम, चिनाब के 20% जल का ही उपयोग कर सकता है।
  • कोसी ‘बिहार का शोक’ तथा दामोदर ‘बंगाल का शोक’ कहलाता है।
  • माजुली (ब्रह्मपुत्र) विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है; सुंदरवन विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा।
  • आयतन में ब्रह्मपुत्र भारत की सबसे बड़ी नदी है, जबकि लंबाई में गंगा।
  • हीराकुड (महानदी) विश्व का सबसे लंबा बाँध है; भाखड़ा (सतलुज) सबसे ऊँचा बाँध।

भारत की अपवाह प्रणाली (Drainage System of India)

  • 90% भू-जल बंगाल की खाड़ी में तथा 10% अरब सागर में गिरता है।
  • पूर्ववर्ती नदियाँ (Antecedent Rivers): हिमालय निर्माण से पहले अस्तित्व में आईं – सिन्धु, ब्रह्मपुत्र, सतलुज।
  • भारत की नदियाँ दो मुख्य भागों में बँटी हैं – हिमालयी नदियाँ और प्रायद्वीपीय नदियाँ

हिमालयी नदियाँ (Himalayan Rivers)

1. सिन्धु तंत्र (Indus System)

  • पश्चिमतम हिमालयी नदी, तिब्बत में ‘सिंगी खम्बान’ (शेर का मुँह) कहलाती है।
  • उद्गम: मानसरोवर झील के पास बोखर चू ग्लेशियर (तिब्बत)।
  • भारत-पाकिस्तान जल संधि (1960) के अनुसार भारत सिन्धु, झेलम एवं चिनाब के कुल जल का केवल 20% उपयोग कर सकता है।
सिन्धु तंत्र की प्रमुख सहायक नदियाँ
नदीउद्गमलंबाई (किमी)गिरावट
सिन्धुमानसरोवर झील के निकट2,880अरब सागर
झेलमवेरीनाग724चिनाब
चिनाबबरालाचा दर्रा1,180सिन्धु
रावीरोहतांग दर्रे के निकट725चिनाब
ब्यासरोहतांग दर्रे के निकट460सतलुज
सतलुजमानसरोवर-राकस झील1,450चिनाब

2. गंगा तंत्र (Ganga System)

  • उद्गम: गंगोत्री हिमनद (गौमुख, 3,900 मी), यहाँ भागीरथी कहलाती है।
  • देवप्रयाग में भागीरथी व अलकनंदा का संगम, यहाँ से गंगा कहलाती है।
  • अलकनंदा का उद्गम: बद्रीनाथ के ऊपर सतोपंथ हिमनद
  • बाएँ तट की सहायक नदियाँ: रामगंगा, गोमती, काली (शारदा), गंडक, कोसी, महानंदा।
  • दाएँ तट की सहायक नदियाँ: यमुना, सोन।
  • कोसी: ‘बिहार का शोक’ | दामोदर: ‘बंगाल का शोक’
  • हुगली गंगा की एक वितारिका (कोलकाता के पास)।
गंगा तंत्र की प्रमुख नदियाँ
नदीउद्गमलंबाई (किमी)गिरावट
गंगागंगोत्री हिमनद2,525बंगाल की खाड़ी
यमुनायमुनोत्री हिमनद1,376गंगा (प्रयागराज)
चम्बलमहो के निकट960यमुना
घाघरामानसरोवर के दक्षिण1,080गंगा
सोनअमरकंटक पठार780गंगा
गंडकतिब्बत-नेपाल सीमा425*गंगा
कोसीसिक्किम-नेपाल-तिब्बत हिमालय730*गंगा

*भारत में लंबाई

3. ब्रह्मपुत्र तंत्र (Brahmaputra System)

  • तिब्बत: त्सांगपो | अरुणाचल: दिहांग/सियांग | असम: ब्रह्मपुत्र | बांग्लादेश: जमुना
  • माजुली – विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप।
  • सुंदरवन डेल्टा: गंगा-ब्रह्मपुत्र का संयुक्त डेल्टा, विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा।
  • आयतन (वॉल्यूम) की दृष्टि से: ब्रह्मपुत्र (भारत की सबसे बड़ी नदी) | लंबाई की दृष्टि से: गंगा (सबसे लंबी)

प्रायद्वीपीय नदियाँ (Peninsular Rivers)

पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ (बंगाल की खाड़ी – डेल्टा निर्माता)

  • एस्चुअरी (Estuary) नहीं बनाती, डेल्टा बनाती हैं।
नदीउद्गमलंबाई (किमी)प्रमुख सहायक नदियाँ
महानदीदंडकारण्य की तलहटी857सियोनाथ, हसदेव, मंड, टेल, ओंग, जोंक
गोदावरीत्र्यंबक सह्याद्रि (नासिक)1,465पेनगंगा, वर्धा, इंद्रावती, सबरी, मंजिरा
कृष्णामहाबलेश्वर (पश्चिमी घाट)1,400भीमा, तुंगभद्रा, मालप्रभा, कोयना
कावेरीब्रह्मगिरी श्रेणी (पश्चिमी घाट)800हेरंगी, हेमावती, शिमशा, अर्कावती

पश्चिम की ओर बहने वाली नदियाँ (अरब सागर – एस्चुअरी निर्माता)

  • डेल्टा नहीं बनाती, एस्चुअरी (Estuary) बनाती हैं।
नदीउद्गमलंबाई (किमी)सहायक नदियाँ
साबरमतीअरावली श्रेणी371हाथमती, सीरी, वाकल
माहीविंध्य श्रेणी583
नर्मदाअमरकंटक1,312हीरन, तवा, शक्कर
तापी (ताप्ती)मुलताई (सतपुड़ा)724पूर्णा, बेतुल, अरुणावती, गंजल
लूनीअरावली495

प्रमुख नदी घाटी परियोजनाएँ (River Valley Projects)

  • भाखड़ा नांगल परियोजना: सतलुज (पंजाब) – सर्वोच्च बाँध (226 मी), जलाशय: गोविंद सागर झील
  • हीराकुड परियोजना: महानदी (ओडिशा) – विश्व का सबसे लंबा बाँध (4,801 मी)
  • दामोदर घाटी परियोजना: दामोदर (झारखंड) – अमेरिका के टेनेसी घाटी प्रोजेक्ट पर आधारित
  • नागार्जुन सागर परियोजना: कृष्णा (आंध्र प्रदेश)
  • तुंगभद्रा परियोजना: तुंगभद्रा (एपी & कर्नाटक)
  • शिवसमुद्रम परियोजना: कावेरी (कर्नाटक) – भारत की पहली जलविद्युत परियोजना
  • रीहंद परियोजना: सोन (मिर्जापुर) – जलाशय: गोविंद वल्लभ पंत सागर
  • चम्बल घाटी परियोजना: चम्बल (MP & राजस्थान) – तीन बाँध: गाँधी सागर, राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर
  • कोसी परियोजना: कोसी (उत्तरी बिहार)
  • काकरापारा परियोजना: तापी (गुजरात)

भारत की जलवायु (Climate of India)

  • प्रकार: उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु।
  • हिमालय की भूमिका: मध्य एशिया से आने वाली ठंडी वायुराशियों को रोकता है।
  • कर्क रेखा (23.5°N) भारत को लगभग दो समान जलवायु क्षेत्रों में बाँटती है – उत्तरी क्षेत्र व दक्षिणी क्षेत्र।
  • तापमान में अत्यधिक विविधता:
    • राजस्थान में जून में 55°C तक
    • द्रास व कारगिल में जनवरी में -45°C से -50°C
  • वर्षा में चरम विविधता:
    • मासिनराम/चेरापूंजी (मेघालय) : 2,500 सेमी वार्षिक
    • थार मरुस्थल : 13 सेमी से कम
  • आंतरिक क्षेत्रों में महाद्वीपीय जलवायु, तटों पर समशीतोष्ण जलवायु

लक्षद्वीप-मालदीव विभाजक: आठ डिग्री चैनल (8° N)

Share: WhatsApp Telegram
Finished reading? Take a test
Rajasthan Vidyut Vibhag JEn — Electrical
Asli exam pattern par mock tests, Hindi aur English dono me — har sawal ka detailed solution ke saath. The first test is free.
₹499 ₹149
Free test dein →
सभी विषयों के नोट्स

कोई भी टॉपिक सीधे यहाँ से खोलें

Rajasthan GK 45
Indian GK 38
General Science 18

Practise this topic

You have read the notes — now check whether it stayed.

Agriculture & Industries 30 practice questions Art & Culture 30 practice questions Economy 30 practice questions Famous Personalities 30 practice questions Geography 30 practice questions History 30 practice questions
ExamWise App