My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00
Topics
राजस्थान एक दृष्टि में - सम्पूर्ण स... राजस्थान का इतिहास - प्रागैतिहासिक... मेवाड़ का गुहिल/सिसोदिया वंश - सम्प... राठौड़ व कछवाहा वंश - मारवाड़, बीका... राजस्थान के प्रमुख राजपूत वंश - चौह... राजपूताना में मराठा व ब्रिटिश प्रवे... राजस्थान में किसान एवं जनजातीय आंदो... 1857 की क्रांति में राजस्थान का योग... राजस्थान के इतिहास की प्रमुख घटनाएँ... राजस्थान के प्रमुख नगरों के प्राचीन... राजस्थान के प्रमुख चर्चित ऑपरेशन्स... राजस्थान महत्वपूर्ण तथ्य - परीक्षा... राजस्थान का एकीकरण - 7 चरण, तिथियाँ... राजस्थान के संभाग एवं जिले 2024 - स... राज्य का मुख्य सचिव एवं जिला प्रशास... पंचायती राज व 73वाँ संविधान संशोधन... राजस्थान की राजव्यवस्था - राज्यपाल,... राजस्थान की स्थिति, जलवायु, नदियाँ... राजस्थान की मिट्टियाँ व जल संरक्षण... राजस्थान जनगणना 2011 - जनसंख्या, सा... राजस्थान की नदियाँ व नदी घाटी परियो... राजस्थान की झीलें व सिंचाई के साधन... राजस्थान की अर्थव्यवस्था - उद्योग,... राजस्थान के खनिज संसाधन व खनन क्षेत... राजस्थान में श्रम एवं रोजगार योजनाए... राजस्थान निर्यात एवं आयात - प्रमुख... VB-G RAM G Act 2025 - नया ग्रामीण र... राजस्थान के प्रमुख उद्योग एवं खनिज राजस्थान उद्योग - 100+ महत्वपूर्ण त... राजस्थान के प्रमुख किले एवं उनके नि... राजस्थान के प्रमुख संग्रहालय राजस्थानी चित्रकला (शैलियाँ एवं कला... राजस्थानी आभूषण - शरीर के विभिन्न अ... राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त राजस्थान... राजस्थान के प्रमुख मेले, त्योहार एव... राजस्थान के लोक नृत्य, वाद्य यंत्र,... राजस्थान के प्रमुख धार्मिक संप्रदाय राजस्थान के लोकदेवता, स्थान, वाहन ए... राजस्थानी हस्तशिल्प - वस्तुएँ, स्था... राजस्थान कला एवं संस्कृति - 100+ मह... राजस्थान परिवहन, डाक एवं संचार - सड... राजस्थान की जातियाँ एवं जनजातियाँ राजस्थान कृषि एवं पशुपालन - संपूर्ण... राजस्थान पुरस्कार, समाचार पत्र एवं... राजस्थान पर्यटन, प्रथम व्यक्ति एवं...

राजस्थान की मिट्टियाँ व जल संरक्षण तकनीकें

1 min read 161 views 02 Sep 2026 Rajasthan GK ExamWise शैक्षणिक टीम द्वारा जाँचा गया
राजस्थान की 8 प्रकार की मिट्टियाँ एवं परम्परागत जल संरक्षण तकनीकें — नाड़ी, बावड़ी, टांका, टोबा, खड़ीन, तालाब, झालरा, कुई/बेरी की सम्पूर्ण जानकारी RPSC, RAS, RSMSSB, Patwar, SI, REET 2026 हेतु।
Key Points
  • राजस्थान में 8 प्रकार की मिट्टियाँ — रेतीली, भूरी रेतीली, लाल पीली, लाल लोमी, मिश्रित लाल-काली, काली, कछारी, भूरी कछारी
  • नाड़ी — पश्चिम राजस्थान की परम्परागत जल तकनीक, प्रथम नाड़ी राव जोधा ने 1520 में बनाई, जल को पालरपाणी कहते हैं
  • खड़ीन — 15वीं शताब्दी में जैसलमेर के पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा प्रचलित — ढाल युक्त भूमि पर 5-7 किमी विस्तार
  • बावड़ी — सीढ़ीयुक्त गहरी संरचना — बूँदी को बावड़ियों का शहर कहते हैं — अपराजितपृच्छा ग्रंथ में चार प्रकार बताए
  • टांका/कुंड — मरुस्थलीय क्षेत्रों में वर्षाजल संग्रह — मुख्यतः पेयजल हेतु
  • झालरा — स्वयं का आगोर नहीं — ऊँचे तालाबों के रिसाव से पानी प्राप्त — आयताकार तीन ओर सीढ़ियाँ

राजस्थान की मिट्टियाँ

राजस्थान राज्य के अधिकतर भाग में मरुभूमि का विस्तार है, जहाँ अधिकांशतः बालुमय मिट्टी का संयोजन ही संभव है। राजस्थान की पश्चिमी भाग एक विशाल रेतीला मैदान है जिसे धार मरुभूमि के रूप में हम लोग देखते हैं — इसमें यत्र-तत्र पहाड़ियाँ एवं शैलों के समूह पाये जाते हैं।

मिट्टियों की स्थानिक अवस्थिति, उनकी मुख्य विशेषताएँ और कृषि के लिए उनकी उपयुक्तता के आधार पर राज्य की मिट्टियों को निम्न भागों में बाँटा जा सकता है:

राजस्थान की मिट्टियों के प्रकार

  • रेतीली मिट्टी
  • भूरी और रेतीली मिट्टी
  • लाल और पीली मिट्टी
  • लाल लोमी मिट्टी
  • मिश्रित लाल और काली मिट्टी
  • मध्यम प्रकार की काली मिट्टी
  • काँप मिट्टी या कछारी मिट्टी
  • भूरी रेतीली कछारी मिट्टी

जल संरक्षण तकनीकें

राजस्थान में प्रायः वर्षा अंतराल काफी अधिक होता है जिससे फसल उत्पादन में विपरीत प्रभाव पड़ता है। फलस्वरूप राज्य के कृषक की कृषि उत्पादन में कमी तथा कृषि योग्य भूमि बंजर भूमि में तब्दील हो जाने से अन्य चारा, लकड़ी, दूध की कमी के कारण सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। इस परिस्थिति के लिए मुख्यतः पानी की कमी ही प्रमुख कारण है। राज्य में पानी की इस कमी को समाप्त करने के लिए जल संरक्षण की निम्नलिखित विधियों का उपयोग किया जाता है:

नाड़ी

  • जल प्रबंधन की यह विधि पश्चिम राजस्थान विशेष रूप से जोधपुर में प्रचलित है
  • नाड़ी का प्रथम उदाहरण राव जोधा द्वारा निर्मित नाड़ी है जिसका निर्माण सन् 1520 में करवाया गया था
  • नाड़ी जमीन पर बना एक गड्ढा होता है जिसमें वर्षा जल संग्रहीत होता है — इस जल को पालरपाणी कहा जाता है
  • यह 3 से 12 मीटर तक गहरी होती है — इसमें वर्षाजल हेतु आगोर (पायतान) बनाया जाता है

बावड़ी (वापी)

  • बावड़ी सीढ़ीयुक्त गहरी संरचना होती है — राजस्थान में इसका निर्माण प्राचीनकाल से होता आ रहा है
  • अपराजितपृच्छा ग्रंथ में बावड़ियों के चार प्रकार बताये गये हैं
  • मेवाड़ में बावड़ी निर्माण का उल्लेख मिलता है — अधिकांश बावड़ियाँ मंदिरों, किलों या मठों के नजदीक बनाई जाती थीं
  • राजस्थान के बूँदी को बावड़ियों का शहर भी कहा जाता है

टांका (कुंड)

  • राजस्थान के मरुस्थलीय ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षाजल को संग्रहीत करने के लिए कुंड निर्मित किए जाते हैं — जिन्हें टांका भी कहते हैं
  • इसमें संग्रहीत जल का उपयोग मुख्य रूप से पेयजल के लिए किया जाता है

टोबा

  • जल प्रबंधन की इस विधि में आकृति नाड़ी के समान होती है किन्तु गहराई व आगोर उससे अधिक होती है
  • सघन संरचना वाली भूमि जिसमें पानी का रिसाव कम होता है उसे टोबा निर्माण के लिए उपयुक्त माना जाता है

खड़ीन

  • खड़ीन का प्रचलन 15वीं शताब्दी में जैसलमेर के पालीवाल ब्राह्मणों ने किया था
  • यह ढाल युक्त भूमि पर दो तरफ मिट्टी की दीवार (पाल) और तीसरी तरफ पक्का अवरोध बनाकर निर्मित की जाती है
  • पाल 2 से 4 मीटर लंबी होती है
  • खड़ीन का विस्तार 5 से 7 किलोमीटर तक होता है

तालाब

  • तालाब में वर्षा के पानी को एकत्रित किया जाता है
  • यह पेयजल, सिंचाई और धार्मिक कार्यों हेतु बनाए जाते हैं
  • पुराने तालाबों के समीप कुँओं भी होता था

झालरा

  • झालरा का स्वयं का आगोर नहीं होता है — ये अपने से ऊँचे तालाबों या झीलों के रिसाव से पानी प्राप्त करते हैं
  • ये आयताकार होते हैं जिनके तीन ओर सीढ़ियाँ बनी होती हैं
  • इनका जल पीने के स्थान पर राजसत्ता अथवा रियासती रिवाजों हेतु काम आता था

कुई या बेरी

  • कुई या बेरी सामान्यतः तालाब के समीप बनाते हैं जिसमें तालाब का जल रिसता हुआ एकत्रित होता है
  • यह 30 से 40 फीट गहरी होती है
  • पश्चिम राजस्थान में इनका काफी प्रचलन है
  • खेत में भी मेड़ ऊँची करके बेरी बनाकर जल संचय किया जाता है

ऊपरी छत से वर्षाजल संरक्षण

  • आधुनिक युग में भवनों की छत प्रायः आर.सी.सी. की बनाई जाती है जिसमें छत पर एकत्रित होने वाली वर्षा और अन्य जल की निकासी भाली-भाँति होती है
  • कई जगह इसको कुछ निकासी छिद्रों द्वारा नीचे गिराने दिया जाता है और कुछ भवनों में इसे पाइप के द्वारा भूतल में उतारा जाता है
Share: WhatsApp Telegram
Finished reading? Take a test
Rajasthan Vidyut Vibhag JEn — Electrical
Asli exam pattern par mock tests, Hindi aur English dono me — har sawal ka detailed solution ke saath. The first test is free.
₹499 ₹149
Free test dein →
सभी विषयों के नोट्स

कोई भी टॉपिक सीधे यहाँ से खोलें

Rajasthan GK 45
Indian GK 38
General Science 18

Practise this topic

You have read the notes — now check whether it stayed.

प्रमुख मृदा संसाधन 62 practice questions 1857 की क्रांति 40 practice questions अपवाह तंत्र (नदियाँ व झीलें) 40 practice questions आर्थिक नियोजन 39 practice questions आर्थिक संरचना 39 practice questions इतिहास के स्रोत 60 practice questions
ExamWise App