My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00
Topics
राजस्थान एक दृष्टि में - सम्पूर्ण स... राजस्थान का इतिहास - प्रागैतिहासिक... मेवाड़ का गुहिल/सिसोदिया वंश - सम्प... राठौड़ व कछवाहा वंश - मारवाड़, बीका... राजस्थान के प्रमुख राजपूत वंश - चौह... राजपूताना में मराठा व ब्रिटिश प्रवे... राजस्थान में किसान एवं जनजातीय आंदो... 1857 की क्रांति में राजस्थान का योग... राजस्थान के इतिहास की प्रमुख घटनाएँ... राजस्थान के प्रमुख नगरों के प्राचीन... राजस्थान के प्रमुख चर्चित ऑपरेशन्स... राजस्थान महत्वपूर्ण तथ्य - परीक्षा... राजस्थान का एकीकरण - 7 चरण, तिथियाँ... राजस्थान के संभाग एवं जिले 2024 - स... राज्य का मुख्य सचिव एवं जिला प्रशास... पंचायती राज व 73वाँ संविधान संशोधन... राजस्थान की राजव्यवस्था - राज्यपाल,... राजस्थान की स्थिति, जलवायु, नदियाँ... राजस्थान की मिट्टियाँ व जल संरक्षण... राजस्थान जनगणना 2011 - जनसंख्या, सा... राजस्थान की नदियाँ व नदी घाटी परियो... राजस्थान की झीलें व सिंचाई के साधन... राजस्थान की अर्थव्यवस्था - उद्योग,... राजस्थान के खनिज संसाधन व खनन क्षेत... राजस्थान में श्रम एवं रोजगार योजनाए... राजस्थान निर्यात एवं आयात - प्रमुख... VB-G RAM G Act 2025 - नया ग्रामीण र... राजस्थान के प्रमुख उद्योग एवं खनिज राजस्थान उद्योग - 100+ महत्वपूर्ण त... राजस्थान के प्रमुख किले एवं उनके नि... राजस्थान के प्रमुख संग्रहालय राजस्थानी चित्रकला (शैलियाँ एवं कला... राजस्थानी आभूषण - शरीर के विभिन्न अ... राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त राजस्थान... राजस्थान के प्रमुख मेले, त्योहार एव... राजस्थान के लोक नृत्य, वाद्य यंत्र,... राजस्थान के प्रमुख धार्मिक संप्रदाय राजस्थान के लोकदेवता, स्थान, वाहन ए... राजस्थानी हस्तशिल्प - वस्तुएँ, स्था... राजस्थान कला एवं संस्कृति - 100+ मह... राजस्थान परिवहन, डाक एवं संचार - सड... राजस्थान की जातियाँ एवं जनजातियाँ राजस्थान कृषि एवं पशुपालन - संपूर्ण... राजस्थान पुरस्कार, समाचार पत्र एवं... राजस्थान पर्यटन, प्रथम व्यक्ति एवं...

राजस्थान के खनिज संसाधन व खनन क्षेत्र - सम्पूर्ण जानकारी

1 min read 161 views 03 Sep 2026 Rajasthan GK ExamWise शैक्षणिक टीम द्वारा जाँचा गया
राजस्थान के 81 प्रकार के खनिज संसाधन — प्रमुख व अप्रधान खनिज, उत्पादक क्षेत्र, राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड, तेल एवं प्राकृतिक गैस बेसिन तथा राजस्थान रिफाइनरी परियोजना की सम्पूर्ण जानकारी RPSC, RAS, RSMSSB, Patwar, SI, REET 2026 हेतु।
Key Points
  • राजस्थान में 81 प्रकार के खनिज — 58 का सक्रिय खनन — सीसा-जस्ता, सेलेनाइट, वॉलेस्टोनाइट का एकमात्र उत्पादक
  • चाँदी, केलसाइट और जिप्सम का लगभग सम्पूर्ण उत्पादन राजस्थान में होता है
  • RSMML की स्थापना 30 अक्टूबर 1974 — औद्योगिक खनिजों का खनन व विपणन
  • राजस्थान में 4 पेट्रोलीफेरस बेसिन — बाड़मेर-सांचौर, जैसलमेर, बीकानेर-नागौर, विंध्यन
  • HPCL राजस्थान रिफाइनरी — पचपदरा बालोतरा — 9 मिलियन टन क्षमता — 16 जनवरी 2018 शुभारम्भ — ₹ 72,937 करोड़ लागत
  • राजस्थान भारत के कुल तेल उत्पादन में 14.95% योगदान — तीसरा बड़ा उत्पादक राज्य

राजस्थान में खनिज संसाधन — परिचय

देश में खनिजों की उपलब्धता और विविधता के मामले में राजस्थान सर्वाधिक समृद्ध राज्यों में से एक है। यहाँ 81 विभिन्न प्रकार के खनिजों के भंडार हैं — इनमें से वर्तमान में 58 खनिजों का खनन किया जा रहा है।

  • राजस्थान सीसा एवं जस्ता अयस्क, सेलेनाइट और वॉलेस्टोनाइट का एकमात्र उत्पादक राज्य है
  • देश में चाँदी, केलसाइट और जिप्सम का लगभग सम्पूर्ण उत्पादन राजस्थान में होता है
  • राजस्थान देश में बॉल क्ले, फॉस्फोराइट, ओकर (गेरू), स्टेटाइट, फेल्सपार एवं फायर क्ले का भी प्रमुख उत्पादक है
  • राज्य का आयामी और सजावटी पत्थर — संगमरमर, सेण्डस्टोन एवं ग्रेनाइट आदि के उत्पादन में भारत में प्रमुख स्थान है
  • भारत में सीमेण्ट ग्रेड व स्टील ग्रेड लाइम स्टोन का राजस्थान अग्रणी उत्पादक है
  • वर्तमान में खनन पट्टों को ई-नीलामी प्रक्रिया द्वारा प्रदान किया जा रहा है

राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड (RSMML)

  • राजस्थान राज्य में उपलब्ध खनिजों का वैज्ञानिक रूप से अन्वेषण/उत्खनन करने के उद्देश्य से राजस्थान स्टेट माइन्स एंड मिनरल्स लिमिटेड नाम से एक कम्पनी की स्थापना, कम्पनी अधिनियम-1956 के प्रावधानों के तहत 30 अक्टूबर, 1974 को की गई थी
  • राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में से एक है — जो मुख्य रूप से राज्य में औद्योगिक खनिजों के खनन एवं विपणन के कार्यों में कार्यरत है
  • कम्पनी का मुख्य उद्देश्य लागत प्रभावी तकनीक का प्रयोग करते हुए खनिज सम्पदा का आधुनिक तकनीकों से दोहन करना है
  • कम्पनी के पास स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ अल्प-सिलिका लाइम स्टोन आपूर्ति का दीर्घकालिक अनुबंध है

प्रमुख खनिज एवं उनके उत्पादक क्षेत्र (प्रधान खनिज)

क्र.सं.खनिज का नामप्रमुख उत्पादक
1.तांबाझुंझुनूं
2.लौह-अयस्कजयपुर, झुंझुनूं, सीकर
3.सीसा सान्द्रणभीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद
4.सीसा-जस्ताभीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद
5.चांदीउदयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद
6.जस्ता-सान्द्रणभीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर
7.ऐस्बेस्टॉसपाली, राजसमंद, उदयपुर
8.बॉल क्लेबीकानेर, जैसलमेर
9.बेराइट्सउदयपुर, अलवर, सीकर
10.केल्साइटसिरोही, उदयपुर, सीकर
11.चॉकसिरोही
12.चाइना क्लेभीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नागौर
13.डोलोमाइटराजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर
14.एपीडोटजयपुर
15.फेल्सपारअजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद
16.फायर क्लेझुंझुनूं, भरतपुर
17.फ्लुओराइटडूंगरपुर, जालौर, सिरोही
18.गार्नेटअजमेर, टोंक, भीलवाड़ा
19.ग्रेफाइटबाँसवाड़ा
20.जिप्समबीकानेर, जैसलमेर, गंगानगर
21.जेस्परजोधपुर
22.कायनाइटभीलवाड़ा
23.लाइमस्टोन (सीमेण्ट ग्रेड)चित्तौड़गढ़, सिरोही, पाली
24.लाइम स्टोन (स्टील ग्रेड)जैसलमेर
25.अभ्रकभीलवाड़ा, अजमेर
26.ऑकरचित्तौड़गढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा
27.पायरोफिलाइटराजसमंद, उदयपुर, भीलवाड़ा
28.क्वार्ट्जअजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर
29.रॉक फॉस्फेटउदयपुर
30.सेलेनाइटबीकानेर, बाड़मेर
31.सिलिका सेण्डकरौली, भरतपुर, टोंक
32.सिलिसियस अर्थबाड़मेर, जैसलमेर
33.घीया पत्थरभीलवाड़ा, डूंगरपुर
34.वर्मिक्यूलाइटअजमेर
35.वुलेस्टोनाइटसिरोही, पाली, अजमेर
36.शेलचित्तौड़गढ़
37.लिग्नाइटबाड़मेर, नागौर
38.सोनाझुंझुनूं
39.कैडमियमभीलवाड़ा, उदयपुर

प्रमुख खनिज एवं उनके उत्पादक क्षेत्र (अप्रधान खनिज)

क्र.सं.खनिज का नामप्रमुख उत्पादक
1.बेन्टोनाइटबाड़मेर, झालावाड़
2.ब्रिक अर्थगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर
3.चर्टअलवर, भरतपुर
4.चिप्स पाउडरराजसमंद, चित्तौड़गढ़
5.फुलर्स अर्थबाड़मेर, बीकानेर, भीलवाड़ा
6.ग्रेनाइटजालौर, जैसलमेर, पाली
7.कंकड़-बजरीभीलवाड़ा, अजमेर, सीकर
8.चूना पत्थर (बर्निंग)जोधपुर, नागौर, पाली
9.चूना पत्थर (इमारती)कोटा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़
10.संगमरमरराजसमंद, नागौर, अलवर
11.मेसोनरी स्टोनजयपुर, जोधपुर, भरतपुर
12.क्वार्टजाइटउदयपुर, अजमेर, सीकर
13.रायोलाइटजोधपुर, पाली
14.सेण्डस्टोनजोधपुर, बूँदी, भीलवाड़ा
15.सरपेण्टाइनउदयपुर, डूंगरपुर
16.स्लेट स्टोनअलवर, बूँदी

तेल एवं प्राकृतिक गैस

  • संयुक्त राज्य अमेरिका एवं चीन के बाद भारत विश्व में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है
  • देश में विश्व का लगभग 5.3 प्रतिशत कच्चे तेल की खपत होता है
  • भारत कुल घरेलू उपभोग का लगभग 12.6 प्रतिशत कच्चा तेल उत्पादित करता है जबकि शेष 87.4 प्रतिशत खपत की आवश्यकताएँ आयात से पूर्ण होती हैं
  • राजस्थान भारत में कच्चे तेल का महत्वपूर्ण उत्पादक है — भारत के कच्चे तेल के कुल उत्पादन (29.36 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष) में राज्य का योगदान 14.95 प्रतिशत (4.39 एम.एम.टी.पी.ए.) है

राजस्थान में पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र — 4 पेट्रोलीफेरस बेसिन

बेसिनजिले
बाड़मेर-सांचौर बेसिनबाड़मेर एवं जालौर जिले
जैसलमेर बेसिनजैसलमेर जिला
बीकानेर-नागौर बेसिनबीकानेर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चुरू जिले
विंध्यन बेसिनकोटा, बारां, बूँदी, झालावाड़ जिले तथा भीलवाड़ा एवं चित्तौड़गढ़ जिलों का कुछ हिस्सा

राजस्थान रिफाइनरी परियोजना

  • एच.पी.सी.एल. राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एच.आर.आर.एल.) — हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन एवं राजस्थान सरकार की क्रमशः 74 प्रतिशत (₹ 17,991 करोड़) और 26 प्रतिशत (₹ 6,321 करोड़) की राशि साझेदारी के साथ संयुक्त उद्यम है
  • 9 मिलियन टन वार्षिक क्षमता की रिफाइनरी सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स परियोजना के कार्य का शुभारम्भ 16 जनवरी, 2018 को पचपदरा, जिला बालोतरा (पूर्ववर्ती जिला बाड़मेर) में किया गया
  • परियोजना की संशोधित लागत ₹ 72,937 करोड़ है और यह 2:1 के ऋण इक्विटी अनुपात पर वित्त पोषित है
  • यह रिफाइनरी बीएस-6 मानक के उत्पादों का उत्पादन करेगी
  • यह देश की प्रथम ऐसी परियोजना है जिसमें रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का सम्मिश्रण है
Share: WhatsApp Telegram
Finished reading? Take a test
Rajasthan Vidyut Vibhag JEn — Electrical
Asli exam pattern par mock tests, Hindi aur English dono me — har sawal ka detailed solution ke saath. The first test is free.
₹499 ₹149
Free test dein →
सभी विषयों के नोट्स

कोई भी टॉपिक सीधे यहाँ से खोलें

Rajasthan GK 45
Indian GK 38
General Science 18

Practise this topic

You have read the notes — now check whether it stayed.

खनिज संपदा 40 practice questions 1857 की क्रांति 40 practice questions अपवाह तंत्र (नदियाँ व झीलें) 40 practice questions आर्थिक नियोजन 39 practice questions आर्थिक संरचना 39 practice questions इतिहास के स्रोत 60 practice questions
ExamWise App