My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00
Topics
राजस्थान एक दृष्टि में - सम्पूर्ण स... राजस्थान का इतिहास - प्रागैतिहासिक... मेवाड़ का गुहिल/सिसोदिया वंश - सम्प... राठौड़ व कछवाहा वंश - मारवाड़, बीका... राजस्थान के प्रमुख राजपूत वंश - चौह... राजपूताना में मराठा व ब्रिटिश प्रवे... राजस्थान में किसान एवं जनजातीय आंदो... 1857 की क्रांति में राजस्थान का योग... राजस्थान के इतिहास की प्रमुख घटनाएँ... राजस्थान के प्रमुख नगरों के प्राचीन... राजस्थान के प्रमुख चर्चित ऑपरेशन्स... राजस्थान महत्वपूर्ण तथ्य - परीक्षा... राजस्थान का एकीकरण - 7 चरण, तिथियाँ... राजस्थान के संभाग एवं जिले 2024 - स... राज्य का मुख्य सचिव एवं जिला प्रशास... पंचायती राज व 73वाँ संविधान संशोधन... राजस्थान की राजव्यवस्था - राज्यपाल,... राजस्थान की स्थिति, जलवायु, नदियाँ... राजस्थान की मिट्टियाँ व जल संरक्षण... राजस्थान जनगणना 2011 - जनसंख्या, सा... राजस्थान की नदियाँ व नदी घाटी परियो... राजस्थान की झीलें व सिंचाई के साधन... राजस्थान की अर्थव्यवस्था - उद्योग,... राजस्थान के खनिज संसाधन व खनन क्षेत... राजस्थान में श्रम एवं रोजगार योजनाए... राजस्थान निर्यात एवं आयात - प्रमुख... VB-G RAM G Act 2025 - नया ग्रामीण र... राजस्थान के प्रमुख उद्योग एवं खनिज राजस्थान उद्योग - 100+ महत्वपूर्ण त... राजस्थान के प्रमुख किले एवं उनके नि... राजस्थान के प्रमुख संग्रहालय राजस्थानी चित्रकला (शैलियाँ एवं कला... राजस्थानी आभूषण - शरीर के विभिन्न अ... राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त राजस्थान... राजस्थान के प्रमुख मेले, त्योहार एव... राजस्थान के लोक नृत्य, वाद्य यंत्र,... राजस्थान के प्रमुख धार्मिक संप्रदाय राजस्थान के लोकदेवता, स्थान, वाहन ए... राजस्थानी हस्तशिल्प - वस्तुएँ, स्था... राजस्थान कला एवं संस्कृति - 100+ मह... राजस्थान परिवहन, डाक एवं संचार - सड... राजस्थान की जातियाँ एवं जनजातियाँ राजस्थान कृषि एवं पशुपालन - संपूर्ण... राजस्थान पुरस्कार, समाचार पत्र एवं... राजस्थान पर्यटन, प्रथम व्यक्ति एवं...

राजस्थान के प्रमुख उद्योग एवं खनिज

1 min read 144 views 02 Sep 2026 Rajasthan GK ExamWise शैक्षणिक टीम द्वारा जाँचा गया
राजस्थान में सीमेंट, नमक, सूती वस्त्र, संगमरमर, ऊन एवं इंजीनियरिंग उद्योगों की विस्तृत जानकारी। साथ ही ताँबा, लौह अयस्क, जिप्सम, एस्बेस्टस, रॉक फॉस्फेट, पेट्रोलियम आदि प्रमुख खनिजों के उत्पादन एवं खानों का वर्णन।
Key Points
  • सीमेंट उत्पादन में राजस्थान देश में प्रथम, स्थापित क्षमता में द्वितीय स्थान पर है।
  • नमक उद्योग में सांभर झील, डीडवाना एवं पंचपदरा प्रमुख केंद्र हैं।
  • सूती वस्त्र मिलों में टीकूणा मिल (ब्यावर) 1889 में स्थापित सबसे पुरानी मिल है।
  • राजस्थान देश में कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है (बाड़मेर-सांचोर बेसिन)।
  • टंगस्टन की एकलौती खान डेगाना (नागौर) में स्थित है।
  • देश का 96% रॉक फॉस्फेट एवं 96% एस्बेस्टस अकेले राजस्थान में उत्पादित होता है।
  • भारत के जिप्सम का 90% से अधिक राजस्थान में (बीकानेर-जामसर प्रमुख) पाया जाता है।
  • अभ्रक उत्पादन में राजस्थान का देश में दूसरा स्थान है।

राजस्थान के प्रमुख उद्योग

सीमेंट उद्योग

सीमेंट उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का देश में प्रथम तथा स्थापित क्षमता की दृष्टि से दूसरा स्थान है। राज्य के प्रमुख सीमेंट केंद्रों में चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, लक्ष्मी (बूंदी), सवाई माधोपुर, उदयपुर, ब्यावर (अजमेर), पिंडवाड़ा, बनास (सिरोही) एवं जैसलमेर शामिल हैं।

नमक उद्योग

राजस्थान में नमक उद्योग वृहद् उद्योग की श्रेणी में आता है। भारत के कुल नमक उत्पादन में राजस्थान की भागीदारी लगभग 10 प्रतिशत है। राज्य की सांभर झील नमक का मुख्य उत्पादन क्षेत्र है।

प्रमुख नमक कारखाने:

  • सांभर साल्ट लिमिटेड, सांभर (जयपुर)
  • राजस्थान स्टेट साल्ट वर्क्स, डीडवाना (नागौर)
  • राजस्थान स्टेट साल्ट वर्क्स, पंचपदरा (बाड़मेर)
  • राजस्थान स्टेट केमिकल वर्क्स, डीडवाना

निजी क्षेत्र में पोखरण, सुजानगढ़, फलोदी एवं कुचामन सिटी में कारखाने स्थित हैं।

संगमरमर उद्योग

राजस्थान उच्च कोटि के संगमरमर के लिए देश एवं विश्व में प्रसिद्ध है। नागौर जिले का मकराना विश्व प्रसिद्ध है। राजस्थान में सफेद, गुलाबी एवं धारीदार संगमरमर मिलता है। अन्य उत्पादक क्षेत्र: राजसमन्द, उदयपुर, अलवर, सिरोही, जयपुर।

सूती वस्त्र उद्योग

राजस्थान में सूती वस्त्र उद्योग का वृहद्, लघु एवं कुटीर स्तर पर विकास हुआ है। राज्य में 1.25 लाख से अधिक हथकरघे चलते हैं। कोटा की मसूलिया साड़ी, जोधपुर एवं जयपुर की चुनरी व लहरिया साड़ी प्रसिद्ध हैं।

प्रमुख सूती वस्त्र मिलें

क्र.सं.सूती वस्त्र मिलस्थानस्थापना
1टीकूणा मिल लिमिटेडब्यावर1889 ई.
2एडवर्ड मिल लिमिटेडब्यावर1906 ई.
3श्री महालक्ष्मी मिल लिमिटेडब्यावर1935 ई.
4मेवाड़ टेक्सटाइल मिल लिमिटेडभीलवाड़ा1938 ई.
5उम्मेद सिंह मिल लिमिटेडपाली1942 ई.
6सादुल टेक्सटाइल लिमिटेडश्रीगंगानगर1946 ई.
7कोटा टेक्सटाइलकोटा1956 ई.

काँच उद्योग

राजस्थान में 7 काँच कारखाने हैं। धौलपुर ग्लास वर्क्स (निजी क्षेत्र) एवं दी हाईटैक प्रिसीजन ग्लास वर्क्स (सार्वजनिक क्षेत्र) प्रमुख हैं।

ऊन उद्योग

बीकानेर एवं जोधपुर में दो प्रमुख कारखाने हैं। ऊन साफ करने एवं प्रोसेसिंग की फैक्ट्रियाँ जोधपुर, सीकर, बीकानेर, ब्यावर, पाली, भीलवाड़ा में स्थापित हैं।

इंजीनियरिंग उद्योग

प्रथम कारखाना 1973 ई. में राजापूताना मेटल कारखाना के रूप में स्थापित। रेलवे वैगन कारखाने कोटा, अजमेर एवं भरतपुर में स्थित हैं। केबल कारखाना कोटा एवं पिपलिया में खोला गया है।

प्रमुख इकाइयाँ: नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज (जयपुर), एच.एम.टी. (अजमेर), इंस्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड (कोटा), सिमको वैगन फैक्ट्री (भरतपुर)।

चीनी उद्योग

सर्वप्रथम 1932 ई. में चित्तौड़गढ़ के भूपालसागर में 'दि मेवाड़ शुगर मिल्स' स्थापित। 1937 ई. में गंगानगर शुगर मिल्स एवं 1965 में बूंदी (केशोरायपाटन) में सहकारी चीनी मिल स्थापित। राजस्थान में गन्ने एवं चुकन्दर दोनों से चीनी तैयार की जाती है।

राजस्थान के प्रमुख खनिज

  • ताँबा — राजस्थान का सबसे प्रमुख खनिज। प्रमुख खानें: खेतड़ी (नीम का थाना), खो-दरिया (अलवर)। अन्य क्षेत्र: झुंझुनू, कोटा, भीलवाड़ा, उदयपुर।
  • लौह अयस्क — जयपुर जिले में मोरिजा की खानें सबसे महत्वपूर्ण। अधिकांश खानें अरावली पर्वत के निकट।
  • मैंगनीज — सर्वाधिक उत्पादन बाँसवाड़ा जिले में। उदयपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर में भी।
  • पन्ना — उत्पादन में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान। अजमेर एवं उदयपुर जिले में उत्पादन।
  • नमक — खारे पानी की झीलों से उत्पादन। नागौर जिला प्रमुख।
  • लिग्नाइट — बीकानेर एवं जोधपुर में। संभावित भंडार 431.14 करोड़ टन।
  • हीरा — एकमात्र हीरा खनिज क्षेत्र: केसरपुर (चित्तौड़गढ़)।
  • पेट्रोलियम — राजस्थान देश में कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक (बम्बई हाई के बाद)। बाड़मेर-सांचोर बेसिन में केयर्न इंडिया द्वारा 7 तेल कुओं की खोज।
  • टंगस्टन — नागौर जिले के डेगाना क्षेत्र की खान भारत में टंगस्टन की एकलौती खान है।
  • रॉक फॉस्फेट — अधिकांश खानें उदयपुर जिले में। देश का लगभग 96% रॉक फॉस्फेट राजस्थान में उत्पादित।
  • जिप्सम — बीकानेर के निकट 'जामसर' में सबसे बड़ा भंडार। भारत के जिप्सम का 90% से अधिक राजस्थान में।
  • एस्बेस्टस — झुंझुनू, अलवर, भीलवाड़ा, अजमेर, उदयपुर में। भारत के कुल उत्पादन का 96% राजस्थान में।
  • अभ्रक — उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का देश में दूसरा स्थान (लगभग 22%)। उत्तर-पूर्वी अभ्रक पेटी (जयपुर, टोंक) एवं दक्षिण-पश्चिम अभ्रक पेटी (उदयपुर, भीलवाड़ा)।
  • चाँदी — जावर खान (उदयपुर) से उत्पादन।
  • सीसा एवं जस्ता — देश में राजस्थान प्रमुख उत्पादक। सबसे महत्वपूर्ण खान: जावर (उदयपुर)।
  • ग्रेफाइट — बाँसवाड़ा जिले में उत्पादन।
  • सोपस्टोन (स्टीटाइट) — अजमेर जिले में उत्पादन।
Share: WhatsApp Telegram
Finished reading? Take a test
Rajasthan Vidyut Vibhag JEn — Electrical
Asli exam pattern par mock tests, Hindi aur English dono me — har sawal ka detailed solution ke saath. The first test is free.
₹499 ₹149
Free test dein →
सभी विषयों के नोट्स

कोई भी टॉपिक सीधे यहाँ से खोलें

Rajasthan GK 45
Indian GK 38
General Science 18

Practise this topic

You have read the notes — now check whether it stayed.

1857 की क्रांति 40 practice questions अपवाह तंत्र (नदियाँ व झीलें) 40 practice questions आर्थिक नियोजन 39 practice questions आर्थिक संरचना 39 practice questions इतिहास के स्रोत 60 practice questions उच्च न्यायालय 40 practice questions
ExamWise App