My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00

अंतर्राष्ट्रीय संगठन, वैश्विक प्रथम व भौगोलिक रिकॉर्ड

1 min read 115 views 03 Sep 2026 General Knowledge ExamWise शैक्षणिक टीम द्वारा जाँचा गया
संयुक्त राष्ट्र संघ, वैश्विक संगठन, अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तियों के उपनाम एवं विश्व में सबसे बड़ा, छोटा, ऊँचा तथा 'विश्व में प्रथम' का सम्पूर्ण सार संकलन।
Key Points
  • 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (106वां संविधान संशोधन) के तहत देश की विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी, जिसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है।
  • 'भारत का नेपोलियन' समुद्रगुप्त को कहा जाता है, जबकि 'भारत का बिस्मार्क' और 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल को कहा जाता है।
  • भाषा के आधार पर गठित होने वाला भारत का पहला राज्य आंध्र प्रदेश (1953) था और राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत 14 राज्य बनाए गए थे।
  • विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप 'माजुली' असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है तथा सबसे लंबा नदी बाँध 'हीराकुंड बाँध' भारत में है।
  • अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति यूरी गागरिन थे और किसी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव श्रीलंका की सिरिमावो भंडारनायके को प्राप्त है।

भाग 1: संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organization)

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वैश्विक शांति और सहयोग स्थापित करने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर, 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) की औपचारिक रूप से स्थापना हुई, जिसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग

संविधान के चार्टर के अध्याय 3 में अनुच्छेद 7 के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 प्रमुख अंग हैं:

  • 1. महासभा (General Assembly) — इसमें सभी सदस्य देशों को समान मताधिकार प्राप्त है। इसका अधिवेशन प्रतिवर्ष सितंबर माह के तीसरे मंगलवार से प्रारंभ होता है।
  • 2. सुरक्षा परिषद् (Security Council) — इसे विश्व का 'पुलिसमैन' भी कहा जाता है। इसमें कुल 15 सदस्य (5 स्थायी — अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन और 10 अस्थायी) होते हैं। स्थायी सदस्यों को वीटो (Veto) शक्ति प्राप्त होती है।
  • 3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् — इसमें कुल 54 सदस्य देश होते हैं। इनका कार्यकाल 3 वर्ष होता है तथा एक-तिहाई सदस्य प्रतिवर्ष सेवानिवृत्त होते हैं।
  • 4. न्यास परिषद् (Trusteeship Council) — अविकसित या पराधीन क्षेत्रों के निवासियों के हितों और सुरक्षा की देखरेख करने वाली संस्था।
  • 5. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) — इसका मुख्यालय हेग (नीदरलैंड) में है। इसमें कुल 15 न्यायाधीश होते हैं, जिनका कार्यकाल 9 वर्ष होता है।
  • 6. सचिवालय (Secretariat) — इसका मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महासचिव होता है, जिसकी नियुक्ति 5 वर्ष के लिए की जाती है।

संयुक्त राष्ट्र के विशिष्ट अभिकरण व अन्य संगठन

संगठन/अभिकरण का नाममुख्यालयस्थापना वर्षसदस्य संख्यामुख्य उद्देश्य व कार्य
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)वाशिंगटन1945189वैश्विक मौद्रिक सहयोग और विनिमय स्थिरता सुनिश्चित करना।
विश्व व्यापार संगठन (WTO)जेनेवा1995164बहुपक्षीय व्यापार समझौतों का संचालन व विवादों का निपटारा।
यूनेस्को (UNESCO)पेरिस1945195शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा।
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO)ब्रूसेल्स194928सामूहिक रक्षा सिद्धांतों पर आधारित एक सैन्य गठबंधन।
पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (OPEC)वियाना196012पेट्रोलियम उत्पादक देशों के हितों की रक्षा व तेल कीमतों का निर्धारण।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएं

  • मैकमोहन रेखा — भारत एवं चीन
  • रेडक्लिफ रेखा — भारत एवं पाकिस्तान
  • डूरंड रेखा — अफगानिस्तान और पाकिस्तान
  • 49 डिग्री समानांतर रेखा — संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा
  • 38 डिग्री समानांतर रेखा — उत्तरी कोरिया एवं दक्षिणी कोरिया
---

भाग 2: प्रसिद्ध व्यक्तियों के उपनाम

भारतीय एवं विश्व इतिहास के प्रमुख व्यक्तियों के प्रसिद्ध उपनामों की सूची निम्नलिखित है:

वास्तविक नामप्रसिद्ध उपनामवास्तविक नामप्रसिद्ध उपनाम
रवीन्द्रनाथ टैगोरगुरुदेव, विश्वकविभगत सिंहशहीद-ए-आजम
सरदार वल्लभभाई पटेलभारत का लौह पुरुष, भारत का बिस्मार्कसमुद्रगुप्तभारत का नेपोलियन
सरोजनी नायडूभारत कोकिलामोहम्मद बिन तुगलकविरोधाभासों का मिश्रण
शेख मोहम्मद अब्दुल्लाशेर-ए-कश्मीरसैय्यद बंधुभारतीय इतिहास के नृप निर्माता
शेख मुजीबुर रहमानबंग बंधुख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्तीगरीब नवाज
सुभाषचन्द्र बोसनेताजी, बेकॉन ऑफ लाइट ऑफ एशियामदन मोहन मालवीयमहामना
तेनजिंग नोर्गेटाइगर ऑफ स्नोध्यानचंदहॉकी के जादूगर
लाला, बाल, पाललाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, विपिन चन्द्र पालकुतुबुद्दीन ऐबकलाख बक्स
---

भाग 3: विश्व में सबसे बड़ा, छोटा, ऊँचा और लम्बा

भौगोलिक और कृत्रिम संरचनाओं के आधार पर विश्व के प्रमुख रिकॉर्ड्स की तालिका निम्न प्रकार है:

रिकॉर्ड का प्रकारस्थान / नाम / देशरिकॉर्ड का प्रकारस्थान / नाम / देश
सबसे ऊँचा पशुजिराफसबसे बड़ा महाकाव्यमहाभारत
सबसे विशालकाय पशुनीली ह्वेलसबसे बड़ा द्वीप समूहइंडोनेशिया (13,000 से अधिक द्वीप)
सबसे बड़ा महासागरप्रशांत महासागरसबसे बड़ा प्रायद्वीपअरब प्रायद्वीप (32,50,000 वर्ग किमी)
सर्वाधिक चमकीला तारासीरियस (स्वाति नक्षत्र)सबसे ऊँचा पठारतिब्बत का पठार
सबसे लंबी रेलवे लाइनट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग (9,438 किमी)सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्मगोरखपुर (भारत)
सबसे ऊँचा हवाई अड्डाबागडा हवाई अड्डा (तिब्बत)सबसे बड़ा डेल्टासुंदरवन (भारत)
सबसे व्यस्त हवाई अड्डाशिकागो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (USA)सबसे ऊँचा झरनाएंजिल्स फाल (वेनेजुएला)
सबसे बड़ी खारे पानी की झीलकैस्पियन सागर (रूस)सबसे बड़ी खाड़ीमैक्सिको की खाड़ी
सबसे बड़ी ताजे पानी की झीललेक सुपीरियर (USA)सर्वाधिक सीमाओं वाला देशचीन
सबसे गहरी झीलबैकाल झील (साइबेरिया)सबसे बड़ा नदी द्वीपमाजुली (ब्रह्मपुत्र नदी, असम)
सबसे बड़ा मरुस्थलसहारा मरुस्थल (अफ्रीका)सबसे लंबी नदी बाँधहीराकुंड बाँध (महानदी, भारत, 15.8 मील)
सबसे ऊँची पर्वत चोटीमाउंट एवरेस्ट (नेपाल, 8,848 मीटर)सबसे लंबी तटरेखा वाला देशकनाडा
---

भाग 4: 'विश्व में प्रथम' (First in the World)

वैश्विक इतिहास, विज्ञान, भूगोल और अंतरिक्ष के क्षेत्र में घटित प्रथम ऐतिहासिक घटनाओं का विवरण:

अंतरिक्ष और विज्ञान क्षेत्र

  • प्रथम अंतरिक्ष यात्री — यूरी अलेक्सेयेविच गागरिन
  • अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला — वैलेंटीना तेरेश्कोवा
  • चन्द्रमा पर मानव को पहुँचाने वाला प्रथम यान — अपोलो-11
  • चन्द्रमा पर उतरने वाला प्रथम चालक विहीन अंतरिक्षयान — लूना-9
  • अंतरिक्ष में भेजा जाने वाला प्रथम अंतरिक्ष शटल — कोलम्बिया (12-14 अप्रैल, 1981)
  • मंगल ग्रह पर उतरने वाला प्रथम अंतरिक्ष यान — वाइकिंग

राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रथम

  • विश्व के किसी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री — श्रीमती सिरिमावो भंडारनायके (श्रीलंका)
  • लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित विश्व के किसी भी देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति — विगदिस फिनबोगदोतीर (आइसलैंड)
  • पुस्तके मुद्रित करने वाला तथा सिविल सेवा प्रारंभ करने वाला प्रथम देश — चीन
  • कागजी मुद्रा जारी करने वाला प्रथम देश — चीन
  • राष्ट्रीय झंडा अपनाने वाला प्रथम देश — डेनमार्क
  • भूमिगत मेट्रो रेलवे प्रारम्भ करने वाला प्रथम देश — ब्रिटेन

भौगोलिक व अन्य साहसिक अभियान

  • उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति — रॉबर्ट पियरी (USA)
  • दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति — रोनाल्ड एमुंडसेन (नार्वे)
  • बिना किसी सहयोग के अकेले दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति — अर्लिंग क्रैग (नार्वे)
  • माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाला प्रथम व्यक्ति — एडमंड हिलेरी तथा तेनजिंग नोर्गे
  • माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला — जुंको ताबेई (जापान)
  • अटलांटिक महासागर पार करने वाला प्रथम पायलट — कर्नल लिंडबर्ग
  • विश्व के चारों ओर यात्रा करने वाला प्रथम व्यक्ति — फर्डिनेंड मैगेलन
  • प्रथम विश्व कप फुटबॉल जीतने वाला देश — उरुग्वे
  • अर्थशास्त्र के प्रथम नोबेल पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति — राँगनल फिश
Share: WhatsApp Telegram
Finished reading? Take a test
Rajasthan Vidyut Vibhag JEn — Electrical
Asli exam pattern par mock tests, Hindi aur English dono me — har sawal ka detailed solution ke saath. The first test is free.
₹499 ₹149
Free test dein →
सभी विषयों के नोट्स

कोई भी टॉपिक सीधे यहाँ से खोलें

Rajasthan GK 45
Indian GK 38
General Science 18
ExamWise App