My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00
Topics
राजस्थान एक दृष्टि में - सम्पूर्ण स... राजस्थान का इतिहास - प्रागैतिहासिक... मेवाड़ का गुहिल/सिसोदिया वंश - सम्प... राठौड़ व कछवाहा वंश - मारवाड़, बीका... राजस्थान के प्रमुख राजपूत वंश - चौह... राजपूताना में मराठा व ब्रिटिश प्रवे... राजस्थान में किसान एवं जनजातीय आंदो... 1857 की क्रांति में राजस्थान का योग... राजस्थान के इतिहास की प्रमुख घटनाएँ... राजस्थान के प्रमुख नगरों के प्राचीन... राजस्थान के प्रमुख चर्चित ऑपरेशन्स... राजस्थान महत्वपूर्ण तथ्य - परीक्षा... राजस्थान का एकीकरण - 7 चरण, तिथियाँ... राजस्थान के संभाग एवं जिले 2024 - स... राज्य का मुख्य सचिव एवं जिला प्रशास... पंचायती राज व 73वाँ संविधान संशोधन... राजस्थान की राजव्यवस्था - राज्यपाल,... राजस्थान की स्थिति, जलवायु, नदियाँ... राजस्थान की मिट्टियाँ व जल संरक्षण... राजस्थान जनगणना 2011 - जनसंख्या, सा... राजस्थान की नदियाँ व नदी घाटी परियो... राजस्थान की झीलें व सिंचाई के साधन... राजस्थान की अर्थव्यवस्था - उद्योग,... राजस्थान के खनिज संसाधन व खनन क्षेत... राजस्थान में श्रम एवं रोजगार योजनाए... राजस्थान निर्यात एवं आयात - प्रमुख... VB-G RAM G Act 2025 - नया ग्रामीण र... राजस्थान के प्रमुख उद्योग एवं खनिज राजस्थान उद्योग - 100+ महत्वपूर्ण त... राजस्थान के प्रमुख किले एवं उनके नि... राजस्थान के प्रमुख संग्रहालय राजस्थानी चित्रकला (शैलियाँ एवं कला... राजस्थानी आभूषण - शरीर के विभिन्न अ... राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त राजस्थान... राजस्थान के प्रमुख मेले, त्योहार एव... राजस्थान के लोक नृत्य, वाद्य यंत्र,... राजस्थान के प्रमुख धार्मिक संप्रदाय राजस्थान के लोकदेवता, स्थान, वाहन ए... राजस्थानी हस्तशिल्प - वस्तुएँ, स्था... राजस्थान कला एवं संस्कृति - 100+ मह... राजस्थान परिवहन, डाक एवं संचार - सड... राजस्थान की जातियाँ एवं जनजातियाँ राजस्थान कृषि एवं पशुपालन - संपूर्ण... राजस्थान पुरस्कार, समाचार पत्र एवं... राजस्थान पर्यटन, प्रथम व्यक्ति एवं...

राजस्थान का एकीकरण - 7 चरण, तिथियाँ व सम्पूर्ण जानकारी

1 min read 204 views 03 Sep 2026 Rajasthan GK ExamWise शैक्षणिक टीम द्वारा जाँचा गया
राजस्थान का एकीकरण 17 मार्च 1948 से 1 नवम्बर 1956 तक सात चरणों में पूर्ण हुआ। मत्स्य संघ से राजस्थान संघ तक — प्रत्येक चरण की तिथि, सम्मिलित रियासतें, राजधानी एवं राजप्रमुख की सम्पूर्ण जानकारी RPSC, RAS, RSMSSB, Patwar, SI, REET 2026 हेतु।
Key Points
  • राजस्थान का एकीकरण 17 मार्च 1948 से शुरू होकर 1 नवम्बर 1956 को 7 चरणों में पूर्ण हुआ
  • मत्स्य संघ का गठन प्रथम चरण था जिसमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली शामिल थे
  • सरदार वल्लभभाई पटेल और वी.पी. मेनन ने एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
  • वर्तमान राजस्थान का गठन 1 नवंबर 1956 को अजमेर-मेरवाड़ा के विलय के साथ हुआ
  • एकीकरण से राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक विकास और सामाजिक प्रगति में तेजी आई
  • सिरोंज क्षेत्र (कोटा) मध्य भारत में मिला दिया गया — सुनेल टप्पा राजस्थान में आया

राजस्थान का एकीकरण — परिचय

वर्तमान राजस्थान का निर्माण एक लम्बी प्रक्रिया से गुजरा जिसकी शुरूआत 17 मार्च, 1948 को हुई। राजस्थान राज्य के गठन का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:

प्रथम चरण — मत्स्य संघ की स्थापना

विवरणजानकारी
स्थापनामत्स्य संघ
दिनांक17 मार्च, 1948
सम्मिलित रियासतेंभरतपुर, धौलपुर, अलवर और करौली
राजधानीअलवर
राजप्रमुखधौलपुर के महाराजा

द्वितीय चरण — राजस्थान संघ की स्थापना

विवरणजानकारी
स्थापनाराजस्थान संघ
दिनांक25 मार्च, 1948
सम्मिलित रियासतेंबाँसवाड़ा, बूँदी, कोटा, टोंक, डूंगरपुर, झालावाड़, शाहपुरा, किशनगढ़
राजधानीकोटा
राजप्रमुखकोटा के महाराज

तृतीय चरण — संयुक्त राजस्थान की स्थापना

विवरणजानकारी
स्थापनासंयुक्त राजस्थान
दिनांक18 अप्रैल, 1948
सम्मिलित रियासतेंराजस्थान संघ और उदयपुर
राजधानीउदयपुर
राजप्रमुखउदयपुर के महाराजा
उप-राजप्रमुखकोटा के महाराज

चतुर्थ चरण — वृहत राजस्थान की स्थापना

विवरणजानकारी
स्थापनावृहत राजस्थान
दिनांक30 मार्च, 1949
सम्मिलित रियासतेंसंयुक्त राजस्थान + बीकानेर, जयपुर, जोधपुर एवं जैसलमेर
राजधानीजयपुर
महा राजप्रमुखउदयपुर के महाराजा
राजप्रमुखजयपुर के महाराजा
उप-राजप्रमुखकोटा के महाराज
प्रथम मुख्यमंत्रीपंडित हीरालाल शास्त्री

पंचम चरण — संयुक्त वृहत राजस्थान की स्थापना

विवरणजानकारी
स्थापनासंयुक्त वृहत राजस्थान
दिनांक15 मई, 1949
विशेषमत्स्य संघ और वृहत राजस्थान को मिला दिया गया

षष्ठम चरण — राजस्थान संघ की स्थापना

विवरणजानकारी
स्थापनाराजस्थान संघ
दिनांक26 जनवरी, 1950
विशेषएकमात्र बची प्राचीन रियासत सिरोही को गणतंत्र दिवस के दिन मिलाकर संयुक्त वृहत राजस्थान का नाम राजस्थान संघ कर दिया गया। (सिरोही रियासत की एक तहसील आबू को गुजरात में मिला दिया गया।)

सप्तम चरण — राजस्थान का पूर्ण गठन

  • राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिश पर केन्द्र-शासित प्रदेश अजमेर, मेरवाड़ा को भी 1 नवम्बर, 1956 को राजस्थान में मिला दिया गया
  • इसके साथ 'आबू' तहसील एवं मध्य भारत (वर्तमान मध्य प्रदेश) के मंदसौर जिले का एक क्षेत्र 'सुनेल टप्पा' का विलय राजस्थान में किया गया
  • दूसरी ओर कोटा रियासत का सिरोंज क्षेत्र मध्य भारत में मिला दिया गया
  • राजस्थान संघ का नाम राजस्थान कर दिया गया

राजस्थान का एकीकरण — संक्षिप्त तालिका

क्रम निर्मित संघ तिथि रियासत/राज्य जो संघ में मिले
1. मत्स्य संघ 17-3-1948 अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली
2. राजस्थान संघ 25-3-1948 बाँसवाड़ा, बूँदी, कोटा, टोंक, डूंगरपुर, झालावाड़, शाहपुरा एवं किशनगढ़
3. संयुक्त राजस्थान 18-4-1948 राजस्थान संघ + उदयपुर
4. वृहत राजस्थान 30-3-1949 संयुक्त राजस्थान + बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर
5. संयुक्त वृहत राजस्थान 15-5-1949 वृहत राजस्थान + मत्स्य संघ
6. राजस्थान संघ 26-1-1950 संयुक्त वृहत राजस्थान + सिरोही
7. राजस्थान 1-11-1956 राजस्थान संघ + अजमेर, सुनेल टप्पा

महत्वपूर्ण: 30 मार्च, 1949 को वृहत राजस्थान के रूप में महत्वपूर्ण इकाई का गठन हुआ था — इसीलिए यह तिथि राजस्थान राज्य के स्थापना दिवस के रूप में मनाई जाती है।

Share: WhatsApp Telegram
Finished reading? Take a test
Rajasthan Vidyut Vibhag JEn — Electrical
Asli exam pattern par mock tests, Hindi aur English dono me — har sawal ka detailed solution ke saath. The first test is free.
₹499 ₹149
Free test dein →
सभी विषयों के नोट्स

कोई भी टॉपिक सीधे यहाँ से खोलें

Rajasthan GK 45
Indian GK 38
General Science 18

Practise this topic

You have read the notes — now check whether it stayed.

एकीकरण 74 practice questions 1857 की क्रांति 40 practice questions अपवाह तंत्र (नदियाँ व झीलें) 40 practice questions आर्थिक नियोजन 39 practice questions आर्थिक संरचना 39 practice questions इतिहास के स्रोत 60 practice questions
ExamWise App