My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00

राजस्थान वनपाल एवं वनरक्षक परीक्षा पैटर्न

← Read this page in English

यह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा जारी वनपाल एवं वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा की आधिकारिक स्कीम एवं पाठ्यक्रम है। मूल PDF ऊपर से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की स्कीम

पद का नामप्रश्नों की संख्याअधिकतम पूर्णांकपरीक्षा–अवधिमानक स्तर
वनपाल1001002 घण्टेसीनियर सैकण्डरी
वनरक्षक1001002 घण्टेमाध्यमिक

विज्ञप्ति में लिखी बातें :

  • प्रश्न पत्र में समस्त प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective) प्रकार के होंगे।
  • सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • किसी प्रश्न विशेष के गलत उत्तर के लिए परीक्षार्थी के प्राप्तांकों में से उस प्रश्न के पूर्णांक का एक तिहाई (1/3) अंक काटा जावेगा

चयन कैसे होता है

तैयारी की योजना बनाने से पहले यह जान लेना ज़रूरी है :

  • केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक ही अन्तिम चयन के लिए विचार में लिये जायेंगे। शारीरिक परीक्षण के अंक जुड़ते नहीं हैं।
  • शारीरिक उपयुक्तता और शारीरिक दक्षता परीक्षण / ट्रेड परीक्षण के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों की संख्या, प्रत्येक प्रवर्ग (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, पिछड़े वर्गों, अति पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अनारक्षित वर्ग) में रिक्तियों की संख्या के पांच गुने तक निर्बंधित होगी।
  • उस प्रवर्ग की संक्षिप्त सूची में रखे गये अंतिम अभ्यर्थी के समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जायेगा।
  • संक्षिप्त सूची में रखे गये अनारक्षित प्रवर्ग के अंतिम अभ्यर्थी से अधिक या उसके समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को, चाहे वे किसी भी प्रवर्ग के हों, ऐसे परीक्षण के लिए संक्षिप्त सूची में रखा जायेगा।
ExamWise App