यह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा जारी प्रयोगशाला सहायक भर्ती का आधिकारिक पाठ्यक्रम है। एक ही दस्तावेज़ में तीन अलग भर्तियाँ हैं — विज्ञान, भूगोल और गृह विज्ञान। तीनों नीचे दी गई हैं। मूल PDF ऊपर से डाउनलोड कर सकते हैं।
तीनों में : सभी प्रश्न बहुविकल्पीय · न्यूनतम 40% अनिवार्य · प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 भाग ऋणात्मक अंकन।
परीक्षा की स्कीम
1. प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) — 400 अंक
| प्रश्न–पत्र | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| Paper-I : सामान्य ज्ञान | 100 | 200 | 2 घण्टे |
| Paper-II : विज्ञान | 100 | 200 | 2 घण्टे |
| कुल | 200 | 400 |
2. प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) — कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय — 300 अंक
| भाग | अंक | कुल अंक | समय |
|---|---|---|---|
| भाग–अ : सामान्य ज्ञान | 100 | 300 | 3 घण्टे |
| भाग–ब : भूगोल | 200 |
3. प्रयोगशाला सहायक (गृह विज्ञान) — कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय — 300 अंक
| भाग | अंक | कुल अंक | समय |
|---|---|---|---|
| भाग–अ : सामान्य ज्ञान | 100 | 300 | 3 घण्टे |
| भाग–ब : गृह विज्ञान | 200 |
ध्यान रखने योग्य दो बातें :
- 40% की सीमा औपचारिकता नहीं है। 1/3 ऋणात्मक अंकन के साथ अंदाज़े से गोले भरना असली जोखिम है — पेपर हल लगने पर भी अंक 40% से नीचे जा सकते हैं।
- विज्ञान वाली भर्ती में 200–200 अंक के दो पेपर हैं, जबकि कॉलेज शिक्षा वाले दोनों पदों में 300 अंक का एक ही पेपर दो भागों में बँटा है। विषयों का भारांक बिल्कुल अलग है — सही वाला देखिए।