My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सिलेबस

← Read this page in English
आधिकारिक सिलेबस PDF
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी मूल दस्तावेज़ — डाउनलोड कीजिए या प्रिंट कर लीजिए।
सिलेबस PDF डाउनलोड करें

पाठ्यक्रम (Syllabus)

1. भाषा ज्ञान — अंक 50

(i) सामान्य हिन्दी — अंक 30

  • संधि एवं संधि विच्छेद।
  • समास।
  • उपसर्ग, प्रत्यय।
  • पर्यायवाची तथा विलोम शब्द।
  • शब्द युग्म का अर्थभेद।
  • एक वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
  • शब्द–शुद्धि, वाक्य–शुद्धि।
  • मुहावरे, लोकोक्तियां।
  • पारिभाषिक शब्दावली।

(ii) अंग्रेजी — अंक 20

  • Question based on grammar (Sr. secondary exam level).
  • Question (Multipurpose choice) based on paragraph.

2. गणित — अंक 40

  • दशमलव एवं भिन्न।
  • प्रतिशत।
  • अनुपात एवं समानुपात।
  • औसत।
  • ब्याज।
  • लाभ–हानि।
  • छूट।
  • परिमिति।
  • समय एवं दूरी।
  • अनुपात एवं समय।
  • साझा।
  • किश्तों में भुगतान।
  • चक्रवृद्धि ब्याज।
  • वृद्धि एवं ह्रास दर।
  • बहुपद के गुणन खण्ड।
  • बहुपदों के महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्त्य।
  • दो चरों वाले रैखिक समीकरण।
  • केन्द्रीय प्रवृति के माप।
  • माध्य विचलन।
  • चतुर्भुज, वृत, चाप और उसके द्वारा अंतरित कोण।
  • ज्यामितिय रचनाएँ।

3. सामान्य ज्ञान — अंक 20

(i) सम सामायिक घटनायें — अंक 10

  • अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्रमुख सम सामायिक मुद्दे एवं घटनायें तथा उनसे संबंधित संगठन, संस्थायें एवं व्यक्तित्व।

(ii) सामान्य विज्ञान — अंक 10

  • सामान्य विज्ञान के वे प्रश्न जो दिन–प्रतिदिन के अनुभवों और विश्लेषणों पर आधारित हों और जिनसे विज्ञान की समझ और परख होती हो।
  • इनमें ऐसे प्रश्न भी शामिल होंगे जिससे परीक्षार्थी की इलेक्ट्रॉनिक्स, दूर–संचार, सेटेलाईट और उसी प्रकार के दूसरे मुद्दों पर ज्ञान की परख की जा सके।

4. भूगोल और प्राकृतिक संसाधन — अंक 30

  • संसार के व्यापक भौगोलिक क्षेत्र, महत्वपूर्ण स्थान, नदियां, पहाड़, महाद्वीप।
  • भारत का पर्यावरण व वन्य जीवन, पारिस्थितिकी (इकोलॉजी)।
  • राजस्थान का भौगोलिक परिदृश्य — मौसम, वनस्पति, मिट्टी के प्रकार, भौगोलिक क्षेत्र, मानव संसाधन, जनसंख्या की समस्यायें, बेरोजगारी, गरीबी, अकाल व सूखा, बढ़ता हुआ रेगिस्तान।
  • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन — खनिज व खान, वन, भूमि, पानी, पशु सम्पदा, वन्य जीवन एवं वन संरक्षण।
  • ऊर्जा समस्यायें; ऊर्जा की परम्परागत एवं गैर परम्परागत स्रोत।

5. राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक संसाधन — अंक 30

  • राजस्थान की खाद्य व व्यावसायिक फसलें; कृषि आधारित उद्योग।
  • वृहद सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनायें; बंजड़ भूमि व सूखा क्षेत्र विकास परियोजनायें; इन्दिरा गांधी नहर परियोजना।
  • उद्योगों का विकास व उनका स्थान; कच्ची सामग्री पर आधारित उद्योग; खनिज आधारित उद्योग; लघु एवं ग्रामोद्योग; निर्यात सामग्री; राजस्थानी हस्तकला।
  • आदिवासी और उनकी अर्थ व्यवस्था।
  • विभिन्न आर्थिक योजनायें; विकास संस्थायें; सहकारी आन्दोलन; लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें।
  • संविधान के 73वें संशोधन के अनुरूप पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका।

6. इतिहास और संस्कृति — अंक 30

भारतीय राजनैतिक व सांस्कृतिक इतिहास के लैंडमार्क, मुख्य स्मारक व साहित्यिक कार्य, पुनर्जागरण, राष्ट्रीय एकता व स्वतन्त्रता के लिये संघर्ष।

राजस्थान के इतिहास व संस्कृति विशेष के सन्दर्भ में :

  • मध्यकालीन पृष्ठभूमि।
  • सामाजिक आर्थिक जीवन व संगठन।
  • स्वतंत्रता आंदोलन व राजनैतिक जाग्रति।
  • राजनैतिक एकता।
  • बोलियॉं व साहित्य।
  • संगीत, नृत्य व नाटक।
  • धार्मिक विश्वास, लोक परम्परा, संत, कवि, वीर पुरुष, लोक देवता व लोक देवियां।
  • हस्तकला।
  • मेले व त्योहार, रीति रिवाज, पोषाक, आभूषण — विशेषतया आदिवासी व जनजाति के सन्दर्भ में।
ExamWise App