My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00

राजस्थान CET स्नातक स्तर परीक्षा पैटर्न

← Read this page in English

यह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा जारी समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)–2024 का आधिकारिक पाठ्यक्रम है। मूल PDF ऊपर से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की स्कीम

विवरणमान
प्रश्नों की संख्या150
कुल अंक300
समय03:00 घण्टे
प्रश्न का प्रकारबहुविकल्पीय — सभी प्रश्नों के अंक समान
ऋणात्मक अंकननहीं है
मानक स्तरस्नातक

विज्ञप्ति में साफ लिखी दो बातें :

  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • किसी प्रश्न के गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन नहीं किया जावेगा।

पाँचवाँ विकल्प — यह ज़रूर ध्यान रखें

हर प्रश्न के पाँच गोले होते हैं। पाँचवाँ गोला "अनुत्तरित प्रश्न" के लिए है — वह कोई उत्तर नहीं है। उत्तर न देना हो तब भी पाँचवाँ गोला भरना अनिवार्य है। 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई भी गोला गहरा न करने पर प्रश्न-पत्र का भाग अंक काट लिया जाता है।

यह परीक्षा किन पदों का द्वार है

स्नातक स्तर की CET कई भर्तियों की पात्रता परीक्षा है — पटवारी, कनिष्ठ लेखाकार, तहसील राजस्व लेखाकार, पर्यवेक्षक, उप जेलर एवं छात्रावास अधीक्षक ग्रेड–II इत्यादि। एक परीक्षा, कई दरवाज़े।

स्नातक और 12वीं स्तर में अंतर

दोनों में 150 प्रश्न, 300 अंक और 3 घण्टे होते हैं, और दोनों में ऋणात्मक अंकन नहीं होता। पढ़ाई में अंतर यहाँ आता है —

  • स्नातक स्तर में अतिरिक्त : भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर विशेष बल के साथ राजस्थान और भारत का इतिहास, तथा भारत की अर्थव्यवस्था (बजट, बैंकिंग, वस्तु एवं सेवा कर, राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियाँ, ई–कॉमर्स)। ये 12वीं स्तर में नहीं हैं।
  • विज्ञान : स्नातक स्तर में "विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी" है (रक्षा एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, कृषि–विज्ञान, जैव–विविधता); 12वीं में "दैनिक विज्ञान" है।
  • राजव्यवस्था : स्नातक स्तर में संघीय ढांचा, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान, जनहित याचिका, लोकपाल एवं लोकायुक्त भी शामिल हैं।
  • तार्किक विवेचन : स्नातक की सूची में इनपुट–आउटपुट, फिगर मैट्रिक्स और passage & conclusions जुड़ते हैं।
ExamWise App