My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00

राजस्थान पशु परिचर परीक्षा पैटर्न

← Read this page in English

यह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी पशु परिचर (Animal Attendant) सीधी भर्ती–2023 की संशोधित विज्ञप्ति का आधिकारिक पाठ्यक्रम है। कुल 5,934 पद। मूल PDF ऊपर से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की स्कीम

विवरणमान
प्रश्नों की संख्या150
कुल अंक150
परीक्षा की अवधि03 घण्टे
प्रत्येक सही उत्तर के लिए1 अंक
ऋणात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटा जाएगा
न्यूनतम अंक40% लाना अनिवार्य
परीक्षा का मानक स्तरसैकण्डरी (कक्षा 10)

दो बातें जो राजस्थान CET से बिल्कुल उलट हैं

CET की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी अक्सर यहीं चूक जाते हैं। अंतर ध्यान से देखिए :

  • इस परीक्षा में ऋणात्मक अंकन है। हर गलत उत्तर पर 1/4 (0.25) अंक कट जाता है, जबकि CET में ऋणात्मक अंकन बिल्कुल नहीं होता। इसका सीधा अर्थ यह है कि यहाँ अंदाज़े से गोला भरना नुकसान देता है।
  • न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है — अर्थात् 150 में से कम से कम 60 अंक। इससे कम पर चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएँगे, चाहे कट-ऑफ कितनी भी नीचे चली जाए।

तीसरा अंतर : यहाँ कुल अंक 150 हैं, 300 नहीं। प्रत्येक प्रश्न केवल एक अंक का है।

विषयवार भारांक

बोर्ड यह घोषित नहीं करता कि किस विषय से कितने प्रश्न आएँगे। सभी 150 प्रश्न नीचे दिए गए छह विषयों से आते हैं (भारांक 100 प्रतिशत) —

  • भूगोल (राजस्थान)
  • राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति
  • सामान्य विज्ञान
  • प्रमुख सम-सामयिक घटनाएं
  • गणित
  • पशुपालन — यह विषय केवल इसी भर्ती में आता है, किसी अन्य RSSB परीक्षा में नहीं
ExamWise App