22 जनवरी 2026 करेंट अफेयर्स: सुनीता विलियम्स NASA से रिटायर, खेलो इंडिया विंटर गेम्स शुरू, अटल पेंशन योजना 2030-31 तक मंजूर
HIState PCScurrent affairs 22 january 2026sunita williams retirementnasa news
# current affairs 22 january 2026# sunita williams retirement# nasa news# atal pension yojana extension# khelo india winter games 2026# india nepal election vehicles# hdfc director reappointment# seafood export conference
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
1. एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स NASA से रिटायर हुईं
सुनीता विलियम्स ने 27 साल बाद अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA से रिटायरमेंट लिया।
NASA ने 20 जनवरी को ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया, रिटायरमेंट 27 दिसंबर 2025 से लागू हुआ।
उन्होंने अपने करियर में 3 इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) मिशन पूरे किए।
कल्पना चावला के बाद स्पेस जाने वाली दूसरी भारतीय मूल की महिला हैं।
अंतरिक्ष में कुल 608 दिन बिताए; एक मिशन में 286 दिन अंतरिक्ष में रहीं।
अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली महिला एस्ट्रोनॉट हैं।
2008 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया।
जून 2024 में 8 दिन के मिशन पर गईं, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण लगभग 9 महीने ISS पर रहीं और मार्च 2025 में लौटीं।
नेशनल (NATIONAL)
2. मत्स्य पालन विभाग ने 83 देशों के एम्बेसडर के साथ कॉन्फ्रेंस की
21 जनवरी को नई दिल्ली में 83 पार्टनर देशों के एम्बेसडर व हाई कमिश्नर के साथ राउंड टेबल बैठक हुई।
अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने की।
थीम: ‘सीफूड एक्सपोर्ट प्रमोशन’।
भारत ग्लोबली फिशरी प्रोडक्ट निर्यात में 6वां सबसे बड़ा देश है।
भारत के कुल कृषि निर्यात में फिशरी प्रोडक्ट का लगभग 18% योगदान है।
3. लेह में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 शुरू
20 जनवरी को लेह (लद्दाख) में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का 6वां संस्करण शुरू हुआ।
इवेंट 20 से 26 जनवरी तक आयोजित होगा।
21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी 7 खेलों में भाग ले रहे हैं।
इस वर्ष पहली बार फिगर स्केटिंग शामिल की गई।
आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग और भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा किया जाता है।
4. अटल पेंशन योजना को 2030-31 तक मंजूरी
21 जनवरी को केंद्र सरकार ने अटल पेंशन योजना को 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी।
यह योजना मई 2015 में शुरू की गई थी।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन प्रदान की जाती है।
1,000 से 5,000 रुपये मासिक पेंशन का प्रावधान है।
19 जनवरी 2026 तक 8.66 करोड़ से अधिक लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं।
अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
5. कैजाद भरूचा HDFC के डायरेक्टर री-अपॉइंट
20 जनवरी को कैजाद भरूचा को HDFC बैंक का डायरेक्टर पुनः नियुक्त किया गया।
RBI की मंजूरी के बाद उनका कार्यकाल 2029 तक बढ़ाया गया।
उन्होंने 1995 में बैंक जॉइन किया था।
वे पिछले 35 वर्षों से बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हैं।
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
6. भारत ने नेपाल को 60 पिकअप वाहन सौंपे
भारत ने नेपाल सरकार को 650 में से 60 पिकअप वाहनों की पहली खेप सौंपी।
ये वाहन चुनावी सहायता के लिए भेजे गए हैं।
पहली खेप काठमांडू में नेपाल के गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्यल को सौंपी गई।
5 मार्च को नेपाल में 275 सीटों पर चुनाव होंगे।
भारत 2008 से नेपाल को चुनावी सहायता प्रदान करता आ रहा है।
आज का इतिहास – 22 जनवरी
1901 – इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन।
1963 – देहरादून में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ विजुअली हैंडीकैप्ड (NIVH) की स्थापना।
1996 – वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से 3.5 लाख प्रकाश वर्ष दूर दो नए ग्रहों की खोज की।
📚 अभ्यास प्रश्न (MCQ Practice)
📚 अभ्यास प्रश्न (MCQ Practice)
सुनीता विलियम्स ने किस स्पेस एजेंसी से रिटायरमेंट लिया?
A. ISRO
B. NASA
C. ESA
D. JAXA उत्तर: B
सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में कुल कितने दिन बिताए?
A. 286 दिन
B. 365 दिन
C. 608 दिन
D. 450 दिन उत्तर: C
अटल पेंशन योजना को किस वर्ष तक जारी रखने की मंजूरी दी गई?
A. 2027-28
B. 2028-29
C. 2029-30
D. 2030-31 उत्तर: D
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 का आयोजन कहाँ हुआ?
A. श्रीनगर
B. मनाली
C. लेह
D. शिमला उत्तर: C
मत्स्य पालन विभाग की राउंड टेबल बैठक का मुख्य विषय क्या था?
A. कृषि सुधार
B. डेयरी विकास
C. सीफूड एक्सपोर्ट प्रमोशन
D. पशुपालन नीति उत्तर: C
कैजाद भरूचा किस बैंक के डायरेक्टर के रूप में पुनः नियुक्त हुए?
A. SBI
B. ICICI बैंक
C. HDFC बैंक
D. PNB उत्तर: C
भारत ने नेपाल को पहली खेप में कितने पिकअप वाहन सौंपे?
A. 50
B. 60
C. 100
D. 200 उत्तर: B