My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00
← वापस
16 Jan 2026

16 जनवरी 2026 करेंट अफेयर्स: जयपुर में 78वीं आर्मी डे परेड, IPS शत्रुजीत कपूर ITBP DG बने

HI State PCS current affairs 16 january 2026 army day parade
# current affairs # 16 january 2026 # army day parade # jaipur army day # itbp dg # shatrugheet kapoor # cs poc 2026 # insv kaundinya # iss astronauts return # jammu kashmir export index # defence current affairs

नेशनल (NATIONAL)

1. जयपुर में 78वीं आर्मी डे परेड हुई

  • 15 जनवरी को जयपुर के महल रोड पर 78वीं आर्मी डे परेड आयोजित हुई।
  • पहली बार आर्मी एरिया से बाहर आर्मी डे परेड की गई।
  • अशोक चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स ने परेड को लीड किया।
  • परेड में ब्रह्मोस मिसाइल, भीष्म, अर्जुन टैंक, पिनाका लॉन्चर, रोबोटिक डॉग्स का प्रदर्शन किया गया।
  • इसमें अपाचे हेलिकॉप्टर और जगुआर एयरक्राफ्ट भी शामिल रहे।
  • स्वदेशी मिसाइल सिस्टम, उन्नत टैंक, सैन्य वाहन, ड्रोन, एंटी-एयर और एंटी-टैंक हथियार सिस्टम दिखाए गए।
  • हर साल 15 जनवरी को ‘सेना दिवस’ मनाया जाता है।
  • 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी।

2. पीएम मोदी ने 28वीं CSPOC का उद्घाटन किया

  • 15 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में 28वें CSPOC सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • CSPOC (Conference of Speakers and Presiding Officers of the Commonwealth) 14 से 16 जनवरी तक चलेगा।
  • इस सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे हैं।
  • कॉमनवेल्थ के 42 देशों से 61 स्पीकर्स और प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स इसमें शामिल हो रहे हैं।
  • सम्मेलन के बाद लोकसभा अध्यक्ष यूके हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर लिंडसे होयले को अगले CSPOC की अध्यक्षता सौंपेंगे।

3. INSV कौंडिन्य गुजरात से ओमान पहुंचा

  • 14 जनवरी को भारतीय नौसेना का INSV कौंडिन्य 18 दिनों की यात्रा पूरी कर गुजरात से ओमान (मस्कट) पहुंचा।
  • यह जहाज 29 दिसंबर 2025 को गुजरात के पोरबंदर से ओमान के लिए रवाना हुआ था।
  • INSV कौंडिन्य चौथी-पांचवीं शताब्दी के भारतीय जहाजों के मॉडल पर आधारित है।
  • यह बिना किसी कील के रस्सियों से सिलकर तैयार किया गया है।
  • यह हिंद महासागर क्षेत्र में प्रचलित प्राचीन भारतीय जहाज निर्माण परंपरा को दर्शाता है।
  • INSV कौंडिन्य की यह पहली विदेश यात्रा थी।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

4. सीनियर IPS ऑफिसर शत्रुजीत कपूर ITBP के महानिदेशक बने

  • 14 जनवरी को हरियाणा के पूर्व DGP और IPS अधिकारी शत्रुजीत कपूर को ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
  • वे हरियाणा कैडर के 1990 बैच के IPS अधिकारी हैं।
  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद यह नियुक्ति हुई।
  • वे 31 अक्टूबर या अगले आदेश तक ITBP DG पद पर बने रहेंगे।
  • उन्होंने प्रवीण कुमार की जगह ली।
  • प्रवीण कुमार अब BSF के प्रमुख नियुक्त किए गए हैं और वे 30 सितंबर 2026 तक इस पद पर रहेंगे।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से 4 अंतरिक्ष यात्रियों को वापस बुलाया गया

  • 14 जनवरी को NASA ने मेडिकल इश्यू के कारण ISS से 4 अंतरिक्ष यात्रियों को समय से पहले वापस बुलाया।
  • चारों को अगस्त 2025 में ISS भेजा गया था और फरवरी के अंत तक लौटना था।
  • वे SpaceX कैप्सूल से ISS से रवाना हुए थे।
  • मिशन में NASA की जेना कार्डमैन, माइक फिंके, जापान के किमिया यूई और रूस के ओलेग प्लाटोनोव शामिल थे।
  • 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के पास प्रशांत महासागर में इनकी लैंडिंग हुई।
  • 1957 में स्पुतनिक लॉन्च के बाद अमेरिका ने NASA की स्थापना की थी।
  • ISS की शुरुआत 20 नवंबर 1998 को रूसी मॉड्यूल Zarya के लॉन्च से हुई थी।
  • 2 नवंबर 2000 को पहली बार अंतरिक्ष यात्री लंबे समय के लिए ISS पर पहुंचे थे।

राज्य (STATE)

6. NITI Aayog के Export Preparedness Index 2024 में जम्मू-कश्मीर दूसरे नंबर पर

  • नीति आयोग ने ‘निर्यात तैयारी सूचकांक (EPI) 2024’ जारी किया।
  • छोटे राज्यों/पूर्वोत्तर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में उत्तराखंड पहले और जम्मू-कश्मीर दूसरे स्थान पर रहा।
  • जम्मू-कश्मीर ‘लीडर’ कैटेगरी में शामिल है और उसने 51.08 अंक हासिल किए।
  • जम्मू-कश्मीर के प्रमुख निर्यात: दवा (Medicaments), ऊनी रेडीमेड गारमेंट, हैंडलूम।
  • लगभग 1,614 करोड़ के निर्यात में बांग्लादेश, UAE, ओमान, म्यांमार और फिलीपींस प्रमुख इम्पोर्टर रहे।
  • EPI 2022 में जम्मू-कश्मीर की रैंक 17वीं थी, जो अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY): 16 जनवरी

  • 2003: कल्पना चावला ने स्पेस शटल कोलंबिया से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी (1 फरवरी 2003 को वापसी के दौरान दुर्घटना हुई)।
  • 2006: मिशेल बैशलेट चिली की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
  • 1989: मलयालम अभिनेता प्रेम नजीर का निधन (610 फिल्मों में लीड रोल का गिनीज रिकॉर्ड)।
  • 1920: ‘लीग ऑफ नेशंस’ ने पेरिस में पहली काउंसिल मीटिंग की।
  • 1761: अंग्रेजों ने पुडुचेरी को फ्रांस के कब्जे से छीना।
🔗 स्रोत (1)
🖨️ इस महीने की PDF Download करें — ₹49
📖 Notes पढ़ना बिल्कुल Free • सिर्फ PDF के लिए ₹49
WhatsApp Support