My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00
← वापस
10 Jan 2026

10 जनवरी 2026 के करेंट अफेयर्स: 'पंखुड़ी' पोर्टल, उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

HI State PCS Current Affairs January 2026 Pankhuri Portal
# Current Affairs # January 2026 # Pankhuri Portal # Uttarakhand High Court # UIDAI Uday # AI Impact Summit # Iran India Relations # Hindi Literature # Today in History

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

1. जस्टिस मनोज कुमार उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त

  • जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को 8 जनवरी 2026 को उत्तराखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया।
  • वे 12 अप्रैल 2013 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने थे।
  • जस्टिस मनोज 8 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।
  • उन्होंने 1987 में लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
  • उन्होंने जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र का स्थान लिया है।

2. UIDAI ने 'उदय' नाम का शुभंकर लॉन्च किया

  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 9 जनवरी को 'उदय' नाम का शुभंकर लॉन्च किया।
  • इसका उद्देश्य आधार सेवाओं को आम जनता के लिए सरल बनाना है।
  • शुभंकर का अनावरण तिरुवनंतपुरम में UIDAI अध्यक्ष नीलकंठ मिश्रा द्वारा किया गया।
  • 'उदय' को केरल के त्रिशूर निवासी अरुण गोकुल ने डिजाइन किया है।
  • इसे MyGov प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता के माध्यम से चुना गया।

3. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 'पंखुड़ी' डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया

  • महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 9 जनवरी को 'पंखुड़ी' पोर्टल लॉन्च किया।
  • इस पोर्टल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए सेवाओं को सरल बनाना है।
  • यह मंत्रालय में समन्वय और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए विकसित किया गया है।
  • पोर्टल न्यूट्रीशन, हेल्थ, अर्ली चाइल्ड केयर, शिक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़ा है।

4. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आएंगे

  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों फरवरी में नई दिल्ली में होने वाली AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे।
  • AI इम्पैक्ट समिट 19-20 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाली पहली वैश्विक AI समिट है।
  • इससे पहले यह समिट यूके, साउथ कोरिया और फ्रांस में हो चुकी है।

5. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भारत आएंगे

  • ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची जनवरी के अंत में भारत की यात्रा करेंगे।
  • वे इससे पहले मई 2025 में भारत आए थे।
  • वर्ष 2026 में भारत और ईरान अपने कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

निधन

6. हिंदी साहित्यकार ज्ञानरंजन का निधन

  • प्रसिद्ध हिंदी लेखक और प्रगतिशील आंदोलन के कहानीकार ज्ञानरंजन का 8 जनवरी को निधन हो गया।
  • वे 90 वर्ष के थे और साहित्यिक पत्रिका 'पहल' के संपादक रहे।
  • वे 'कबाड़खाना', 'पिता' और 'बाड़ के इधर-उधर' जैसी रचनाओं के लिए प्रसिद्ध थे।
  • 2013 में जबलपुर विश्वविद्यालय ने उन्हें डी.लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।

आज का इतिहास: 10 जनवरी

  • 2006 में हर वर्ष 10 जनवरी को 'विश्व हिंदी दिवस' मनाने की घोषणा की गई।
  • हिंदी दिवस 2026 की थीम है – 'पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक'।
  • 1974 में प्रसिद्ध अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्म हुआ।
  • 1963 में भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की।
  • 1863 में लंदन में पहली भूमिगत रेल सेवा शुरू हुई।
🔗 स्रोत (3)
🖨️ इस महीने की PDF Download करें — ₹49
📖 Notes पढ़ना बिल्कुल Free • सिर्फ PDF के लिए ₹49
WhatsApp Support